पीएमसीएच में नौ की डेंगू जांच, मिले दो पाजिटिव

पीएमसीएच में गुरुवार को बुखार पीड़ित नौ लोगों की जांच की गई। इनमें से दो की रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव आई है। दोनों रोगी पीएमसीएच में भर्ती हैं। वहीं मलेरिया पदाधिकारी डा. विनोद कुमार चौधरी के अनुसार 21 सितंबर तक राजधानी में 40 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 02:25 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 02:25 AM (IST)
पीएमसीएच में नौ की डेंगू जांच, मिले दो पाजिटिव
पीएमसीएच में नौ की डेंगू जांच, मिले दो पाजिटिव

पटना । पीएमसीएच में गुरुवार को बुखार पीड़ित नौ लोगों की जांच की गई। इनमें से दो की रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव आई है। दोनों रोगी पीएमसीएच में भर्ती हैं। वहीं, मलेरिया पदाधिकारी डा. विनोद कुमार चौधरी के अनुसार 21 सितंबर तक राजधानी में 40 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। संक्रमित के घर के चारो ओर 50 मीटर के दायरे में फागिग के लिए नगर निगम को लिखा गया है।

----------

फागिग की राह में कई पेच

अधिकारियों के अनुसार डेंगू की पुष्टि एलाइजा विधि से किसी सरकारी संस्थान में होती है तभी उसे संक्रमित माना जाता है। निजी लैब या किट से हुई सरकारी अस्पतालों में जांच पाजिटिव आने पर संक्रमित के नमूने को दोबारा एलाइजा जांच के लिए भेजा जाता है। उसमें पुष्टि होने के बाद संक्रमित के घर के चारों ओर फागिग कराने के लिए एक पत्र सिविल सर्जन कार्यालय को भेजा जाता है। उनकी अनुशंसा प्राप्त होने के बाद पत्र नगर निगम को भेजा जाता है। इसके बाद नगर निगम उस क्षेत्र में फागिग कराती है। इसका कारण फागिग में होने वाले खर्च का दुरुपयोग रोकने को की गई है।

-----------

कोरोना के चार नए संक्रमित मिले, 2.32 लाख को लगे टीके

बिहार से कोरोना के चार नए संक्रमित मिले हैं। जबकि टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार को एक दिन में 2.32 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार की शाम जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया कि बुधवार से गुरुवार के बीच प्रदेश में 154930 कोविड टेस्ट किए गए। जिसमें कुल चार नए संक्रमित मिले हैं। इनमें अररिया, पटना, समस्तीपुर और वैशाली से एक-एक संक्रमित हैं। बुधवार से गुरुवार के बीच पूर्व से कोविड पाजिटिव रहे सात लोग स्वस्थ भी हुए हैं। राज्य में अब एक्टिव कोविड संक्रमितों की संख्या 55 रह गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना से एक मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में पहली और दूसरी लहर मिलाकर इस महामारी से मरने वालों की संख्या 9660 हो गई है। इधर कोविन पोर्टल से रात नौ बजे लिए गए आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश में 2594 कोविड टीकाकरण केंद्र सक्रिय किए गए थे। जहां समाचार लिखे जाने तक 232443 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था। टीकाकरण अभी भी जारी है। अकेले पटना जिले में 27903 लोगों का टीकाकरण किया गया। राज्य में विगत नौ महीने के दौरान 52069650 लोगों का टीकाकरण किया गया। 42094458 लोगों को अब तक वैक्सीन की पहली और 9975192 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है। राज्य में अब दूसरी डोज लेने वालों का आंकड़ा एक करोड़ के करीब पहुंच गया है।

chat bot
आपका साथी