बिक्रम में दुर्घटनाओं में दो की मौत, हंगामा

बिक्रम और रानीतालाब थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 01:19 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 01:19 AM (IST)
बिक्रम में दुर्घटनाओं में दो की मौत, हंगामा
बिक्रम में दुर्घटनाओं में दो की मौत, हंगामा

बिक्रम : बिक्रम और रानीतालाब थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना बिक्रम थाना के बिक्रम-पाली मुख्य पथ पर मोहनचक गांव के समीप हुई। अनियंत्रित वाहन ने मधेश्वर मांझी को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

वहीं दूसरी दुर्घटना रानीतालाब थाना क्षेत्र के एनएच-139 पर सैदाबाद गांव के समीप शनिवार की सुबह हुई। कनपा निवासी देवकांत वर्मा (42 वर्ष) सैदाबाद से कनपा पैदल अपने पुत्र शैलेश के साथ जा रहे थे। इसी दौरान हाइवा की चपेट में दोनों आ गए। देवकांत वर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र शैलेश जख्मी हो गया। उसे आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने बिक्रम-पटना मुख्य सड़क को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण स्वजनों को मुआवजा राशि देने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया। रानीतालाब थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि कार्रवाई और मुआवजा का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया गया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि देवकांत वर्मा की पत्नी लीलावती देवी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

संवाद सूत्र, मोकामा : साइकिल सवार किशोर को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना घोसवरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव संपर्क पथ के निकट एनएच 82 का बताया गया। किशोर की पहचान घोसवरी गांव के निवासी नरेश पासवान के पुत्र पीयूष पासवान (13 वर्ष ) के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे किशोर साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान किसी वाहन ने रौंद दिया। वाहन के पहिए को सिर पर चढ़कर गुजरने की वजह से मौके वारदात पर ही मौत होने की बात कही गई। दुर्घटना की खबर पर स्वजन दुर्घटनास्थल पर पहुंचे गंभीर स्थिति में घोसवरी पीएचसी में इलाज को लेकर दाखिल कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा । थानाध्यक्ष संजीव कुमार मौआर ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी