पालीगंज और पंडारक में वज्रपात से दो की मौत, आधा दर्जन झुलसे

जिले के पालीगंज और पंडारक प्रखंड में वज्रपात से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:27 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 12:27 AM (IST)
पालीगंज और पंडारक में वज्रपात से दो की मौत, आधा दर्जन झुलसे
पालीगंज और पंडारक में वज्रपात से दो की मौत, आधा दर्जन झुलसे

जाटी, पटना। पालीगंज/बाढ़ : जिले के पालीगंज और पंडारक प्रखंड में वज्रपात से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बिहटा में दो और नौबतपुर में चार लोग झुलस गए।

पंडारक प्रखंड के सहनौरा गाव में शुक्रवार की रात ठनका गिरने से सुरेश साव की पत्नी शांति देवी की मौत हो गई। वहीं पालीगंज के नरौली नोनियाचक गाव में शनिवार दोपहर हुई बारिश के दौरान मवेशी चरा रहा देवनागरी यादव (50 वर्ष) ठनका की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सिगोडी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा।

नौबतपुर में ठनका गिरने से चार महिलाएं झुलसीं

संसू, नौबतपुर : थाना क्षेत्र के नवडीहा में खेतों में धान की रोपनी करने गई तीन महिलाओं और एक किशोरी वज्रपात की चपेट में आने से झुलस गए। सभी लोगों को स्वजनों ने एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया। झुलसे लोगों में मनोरमा देवी, राजमणि देवी, सरिता देवी और प्रियंका कुमारी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं शनिवार दोपहर खेतों धान की रोपनी कर रही थीं। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचाव के लिए सभी एक पेड़ के नीचे खड़ी थीं तभी वज्रपात से सभी झुलस गई।

बिहटा में ठनका की चपेट में आने चार महिला समेत छह झुलसे

संसू, बिहटा : प्रखंड के अलग-अलग गांवों में शनिवार को बारिश के दौरान जगहों पर हुई वज्रपात की चपेट में आने से चार महिलाएं सहित आधा दर्जन झुलस गए। ग्रामीणों ने सभी को अस्पताल लाया, जहां तीन की हालत गंभीर बनी थी।

जमुनापुर नहर से गुजर रहे बिक्रम के बैग्वा निवासी शत्रुघ्न पासवान और प्रमोद कुमार साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से दोनों झुलस गए। पीड़ित परिवारों से मिले सांसद

संसू, दुल्हिन बाजार : प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर व्रजपात की चपेट में आने पांच लोगों की मौत हो गई। शनिवार को सांसद रामकृपाल यादव, विधायक जयव‌र्द्धन यादव सरकुना, सोरंगपुर, जीआइडी गाव पहुंचे और स्वजनों को सांत्वना दी। सीओ राजीव कुमार ने सभी मृतकों के घर पहुंचकर स्वजनों को चार-चार लाख रुपया का चेक सौंपा। सासद ने बताया कि क्षेत्र में आपदा से बचाव के लिए जागरूकता शिविर के आयोजन को लेकर संबंधित विभाग से बात की जाएगी।

chat bot
आपका साथी