बख्तियारपुर में मिले दो कोरोना संक्रमित

प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को हुई जांच में दो लोग संक्रमित मिले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 01:21 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 01:21 AM (IST)
बख्तियारपुर में मिले दो कोरोना संक्रमित
बख्तियारपुर में मिले दो कोरोना संक्रमित

बख्तियारपुर। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को हुई जांच में दो लोग संक्रमित मिले हैं। क्षेत्र में कुल संक्रमितों की संख्या 627 हो गई है। हालांकि एक्टिव केस की संख्या महज 82 ही है।

इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को एंटीजन किट से 120 लोगों की जांच की गई, जिसमें दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 43 लोगों की आरटीपीसीआर विधि से जांच की गई है। साथ ही बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल संक्रमितों की संख्या 627 पहुंच चुकी है, लेकिन एक्टिव केस मात्र 82 हैं। 543 लोग ठीक हो चुके हैं। बख्तियारपुर में 189 लोगों को लगाया गया टीका

संवाद सूत्र, बख्तियारपुर : नगर क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय में बनाये गए कोविड टीकाकरण स्थल पर शुक्रवार को 189 लोगों को टीका लगाया गया। इस संबंध में बीडीओ रबींद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 189 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें 18 से 44 वर्ष के 90 लोग एवं 45 वर्ष से ऊपर के 99 लोग शामिल हैं। वाहनों की हुई सघन जांच

संवाद सूत्र, बख्तियारपुर : क्षेत्र में लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन करवाने के लिए शुक्रवार को पुलिस सड़कों पर उतरी। इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को बाजार क्षेत्र में सभी को नए नियम से अवगत करा दिया गया है। शहरी क्षेत्रों में सुबह 6 से 10 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 8 से 12 बजे तक दुकानें खुलेंगी। सिर्फ राशन, सब्जी, मीट, मछली एवं फल की दुकान, सोमवार एवं गुरुवार को निर्माण सामग्री, हार्डवेयर एवं खाद बीज की दुकानें सुबह 6 से 10 बजे तक खुलेंगीं।

दहेज हत्या का आरोपित गिरफ्तार

संवाद सूत्र, बख्तियारपुर : सालिमपुर थाना क्षेत्र के कालादियारा गांव से पुलिस ने दहेज हत्या के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि कालादियारा गांव से दहेज हत्या के आरोपित राजीव राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी