बाढ़ में कपड़ों की दो दुकानों में छापेमारी

स्थानीय थाने की पुलिस ने स्पारकी कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गयी सूचना के आधार पर स्टेशन रोड में छापेमारी कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 08:54 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 08:54 AM (IST)
बाढ़ में कपड़ों की दो दुकानों में छापेमारी
बाढ़ में कपड़ों की दो दुकानों में छापेमारी

संस, बाढ़: स्थानीय थाने की पुलिस ने स्पारकी कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गयी सूचना के आधार पर स्टेशन बाजार की पोस्ट ऑफिस गली में छापेमारी कर दी। महालक्ष्मी व मां अंबे रेडीमेड कपड़ों की दुकान से 71 शर्ट और 16 जिंस जब्त किए गए। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि इन दुकानों में स्पारकी कंपनी के डुप्लीकेट कपड़े बेचे जा रहे थे। नौबतपुर में डूबने से महिला की मौत

संसू, नौबतपुर: स्थानीय प्रखंड के पाली गाव में मंगलवार की शाम टहलने के लिए जा रही एक महिला तालाब में गिर गई। डूबने से स्व. जानकी पासवान की पत्नी सरस्वती देवी 50 वर्ष की मौत हो गई। बताया जाता कै कि जैसे ही सरस्वती तालाब के पास पहुंची, उसका पैर फिसल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भिजवाया। स्वयं आवाज उठाएं तो महिलाओं की आधी समस्या हो जाएगी खत्म

संसू, अथमलगोला: महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने व घरेलू हिंसा रोकने के लिए मंगलवार को जिलास्तरीय महिला विकास मोर्चा गठित की गई। उपस्थित वक्ताओं ने आधी आबादी से जुड़ी समस्याओं और उसके निराकरण पर चर्चा की। सभी ने कहा कि अगर महिलाएं स्वयं आवाज उठाएं तो उनकी आधी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। वीणा, अरुणिमा, शोभा सिन्हा व नमिता नीरज सिंह आदि मौजूद थीं।

दियारा का आतंक रंजय बिंद गिरफ्तार

संसू, मोकामा : कसहा दियारा क्षेत्र में आतंक बने रंजय बिंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी पचमहला ओपी प्रभारी नीरज कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने मंगलवार की शाम की। पुलिस ने बताया कि इसपर हत्या व अपहरण के केस दर्ज हैं। दियारा क्षेत्र में आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर दूसरे जिलों की सीमा में भूमिगत हो जाता था। कोर्ट में काडों की पैरवी कराने बाढ़ आया था। घेराबंदी कर दबोच लिया गया। कई बार वह पुलिस को चमका दे चुका था।

chat bot
आपका साथी