खुसरूपुर में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत

थाना क्षेत्र के टाल स्थित सुदूर गांव हैबतपुर में रविवार को करंट लगने से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 01:14 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 01:14 AM (IST)
खुसरूपुर में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत
खुसरूपुर में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत

संवाद सूत्र, खुसरूपुर : थाना क्षेत्र के टाल स्थित सुदूर गांव हैबतपुर में रविवार को करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों किशोरों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार, हैबतपुर गांव के विनोद सिंह के पुत्र नीरज कुमार (15 वर्ष) और शुभम कुमार (13 वर्ष) खेत में हो रही गेहूं की कटनी देखने व पिता के लिए कलेवा और पानी लेकर जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, टाल में नीलगायों से फसल को बचाने के लिए किसानों द्वारा खेतों को कंटीले तार से घेरकर उसमें करंट प्रवाहित कर दी जाती है, जिससे पशु फसलों को नुकसान न पहुंचाएं। खेत के बाहर लगी बाड़ में बिजली की करंट दौड़ रही है। इसकी भनक बच्चों को नहीं थी। किशोर नीरज ने खेत की मेड़ पर लगे तार को स्पर्श कर दिया। करंट की चपेट में आने नीरज छटपटाने लगा। भाई को छटपटाते देख शुभम बचाने दौड़ा और वह भी करंट की चपेट में आ गया। शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर बिजली काटी। हालांकि तब तक देर हो गई थी। घटनास्थल पर ही दोनों बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों बच्चों का शव लेकर घर पहुंचे तो स्वजनों में कोहराम मच गया। बच्चे की मां रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी। आसपास के लोग स्वजनों को जहां संभाल रहे थे वहीं वे अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

chat bot
आपका साथी