पटनाः मछली पालने के लिए जमीन नहीं दी तो अपहरण कर दो भाइयों की हत्या, मां और भाई गिरफ्तार

पटना में बड़ी वारदात हुई। पहली पत्नी के दो बेटों ने मछली पालन के लिए जमीन मांगी। पिता ने मना किया तो दोनों ने सौतेले दो भाईयों अनीश कुमार (सात) और शिवम कुमार (चार) को अगवा कर हत्या कर दी। दोनों का अपहरण तीन दिन पहले किया गया था।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 08:50 PM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 08:50 PM (IST)
पटनाः मछली पालने के लिए जमीन नहीं दी तो अपहरण कर दो भाइयों की हत्या, मां और भाई गिरफ्तार
बिहटा में हत्या के बाद रोते मृतक के स्वजन।

संवाद सूत्र, बिहटा: पटना के बिहटा में बड़ी वारदात हुई। पहली पत्नी के दो बेटों ने मछली पालन के लिए जमीन मांगी। पिता ने मना किया तो दोनों ने सौतेले दो भाईयों अनीश कुमार (सात) और शिवम कुमार (चार) को अगवा कर हत्या कर दी। दोनों का अपहरण तीन दिन पहले किया गया था। बच्चों की बरामदगी को लेकर गुरुवार को स्वजनों ने सड़क जाम कर पुलिस से गुहार लगाई थी।

सौतेली मां और उसके दो बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने सौतेली मां सुनीता देवी और उसके दो बेटे सौरभ कुमार एवं गुलशन कुमार को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर गुरुवार की देर रात को नेउरा पुलिस ने एक बच्चे का शव नौबतपुर के शेखपुरा-पुनपुन कैनाल से और दूसरे का शव पुनपुन धराचक से बरामद किया है। घटना को लेकर गांव व्याप्त आक्रोश को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है।

तीन दिन पहले किया गया था अपहरण

तीन दिन पूर्व विनोद की पहली पत्नी संगीता देवी अपने बेटे सौरभ कुमार एवं गुलशन कुमार समेत अन्य पांच-छह लोगों के साथ बिहटा पहुंची और घर के बाहर खेल रहे दोनों भाईयों को अगवा कर लिया। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपितों ने पूछताछ में दोनों बच्चों को अगवा करने के बाद गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर ही शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हत्याकांड में शामिल अन्य बदमाशें को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। बताया जाता है कि इस हत्याकांड की जड़ में जमीन बंटवारा है। चार दिन पहले विनोद की पहली पत्नी के  बेटे सौरभ एवं गुलशन अपने मित्रों के साथ मखदुमपुर पहुंचे और पिता विनोद कुमार से सात क_े जमीन की मांग करने लगे। दोनों ने बताया कि मछली पालन करना है, लेकिन विनोद जमीन देने से इन्कार कर दिया। गुस्से में सौरभ और गुलशन ने हत्या की साजिश रच डाली।

chat bot
आपका साथी