Bihar: बेगूसराय में बहादुर बहनों की वाह-वाह, मनचले को सड़क पर दौड़ाया, सबक सिखाने पहुंचीं घर

Bihar News छेड़खानी करने पर बिहार की दो बहादुर बहनों ने मनचले को सड़क पर दौड़ दिया। इसके बाद दोनों सीधे उसके घर पहुंच गईं। फिलहाल दोनों मनचले फरार हैं। घटना बिहार के बेगूसराय की हैं। अब दोनों बहादुर बहनों की खूब चर्चा हो रही है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:03 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:23 AM (IST)
Bihar: बेगूसराय में बहादुर बहनों की वाह-वाह, मनचले को सड़क पर दौड़ाया, सबक सिखाने पहुंचीं घर
बिहार की दो बहादुर बहनों ने छेड़खानी करने पर लड़के को सड़क पर दौड़ा लिया। प्रतीकात्मक तस्वीर.

बेगूसराय, जागरण संवाददाता। Bihar Crime News थोड़ी सी हिम्मत गलत करने वालों को औकात दिखाने के लिए काफी है। उसका एक उदाहरण बुधवार को बेगूसराय के आइसीआइसीआइ बैंक के सामने देखने को मिला। बुधवार को दो बहादुर बहनों (Brave Sisters of Bihar) से एक मनचले का पाला पड़ गया। दोनों बहनों ने मनचले को न सिर्फ पूरी सड़क पर दौड़ाया, बल्कि उसे खदेड़ती हुई उसके घर तक जा पहुंची। सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस (Begusarai Police) भी पहुंच मामले की पड़ताल में जुट गई।

जानकारी के अनुसार मटिहानी थाना क्षेत्र की दो बहनें शहर में कोचिंग पढ़ने आती हैं। रोज की तरह बुधवार को भी वह शहर आई थीं, त्योहार के कारण जल्दी फुर्सत मिल गई तो एक दोस्त की बर्थ डे पार्टी में जाने के लिए कुछ गिफ्ट खरीदने आइसीआइसीआइ बैंक के सामने स्थित शापिंग माल पहुंची, जहां पर आंबेडकर चौक के निकट मुंगेरीगंज के एक लड़के ने उनसे छेड़खानी की तो दोनों बहनें उससे भिड़ गईं और उसका वीडियो बनाने लगीं। यह देख मनचला उनका मोबाइल छीन कर भागने का प्रयास करने लगा तो दोनों बहनें भी उसे खदेड़ने लगीं। मनचला अपने घर के पीछे के रास्ते से कहीं और भाग गया। घटना को देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। 

पड़ोसियों से पता पूछ पहुंचीं घर

उसके पड़ोसियों ने लड़के को देख उसकी जानकारी देते हुए लड़कियों को उसके घर का पता दे दिया। दोनों मीरगंज स्थित उसके घर पहुंची और लड़के की शिकायत मनचले की मां से की। इस पर मां बेटे का बचाव करने लगी तो हंगामा शुरू हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपित की शिकायत दर्ज की और दोनों लड़कियों को वापस भेजा। इस दौरान भीड़ आरोपित के घर के सामने दोनों बहादुर बहनों की शिकायतें सुनीं, हर किसी ने उसकी तारीफ की और पुलिस से आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। फिलहाल आरोपित घर से फरार हैं। 

chat bot
आपका साथी