पटना में टला बड़ा हादसाः सेना के हैंड ग्रेनड के साथ लोजपा नेता की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

पालीगंज-अरवल मुख्यपथ पर दो कुख्यात को सेना के हैंड ग्रेनेड दो कट्टा और पांच कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 07:09 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 12:23 PM (IST)
पटना में टला बड़ा हादसाः सेना के हैंड ग्रेनड के साथ लोजपा नेता की हत्या का आरोपित गिरफ्तार
पटना में टला बड़ा हादसाः सेना के हैंड ग्रेनड के साथ लोजपा नेता की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

पटना, जेएनएन। पालीगंज-अरवल मुख्यपथ पर अख्तियारपुर गांव पुल के समीप से शुक्रवार की देर रात दो कुख्यात को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। डीएसपी मनोज कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छोटू शर्मा उर्फ बिजेंद्र शर्मा और मंटू कुमार की तलाशी के दौरान सेना के हैंड ग्रेनेड, दो कट्टा और पांच कारतूस बरामद किया। पालीगंज डीएसपी मनोज पांडे ने बताया कि छोटू शर्मा उर्फ बिजेंद्र शर्मा पर लोजपा नेता की हत्या के साथ कई बड़े संगीन मामले दर्ज हैं। दोनो बदमाशों का जहानाबाद और अरवल जिले तक गिरोह फैला हुआ है। बताया जाता है कि छोटू शर्मा रणवीर सेना के पूर्व कमांडर अनिल शर्मा का भतीजा है। अनिल शर्मा की हत्या एक वर्ष पूर्व संदेश (भोजपुर) में कर दी गई थी। इसके बाद छोटू ने एक गिरोह बना लिया।

डीएसपी ने बताया कि छोटू शर्मा अपने साथियों के साथ तारणपुर के एक व्यक्ति की हत्या करने वाला है। इसके बाद पालीगंज और बिक्रम थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मी ने पालीगंज के अख्तियारपुर गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार छोटू शर्मा और इसके साथी मंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि छोटू शर्मा अपने पैकेट में हाथ डालकर हैंड ग्रेनेड निकालना चाह रहा था तभी उसे दबोच लिया गया।

हैंड ग्रेनेड की पिन निकाल लेता तो हो सकती थी बड़ी घटना

डीएसपी मनोज पांडे ने बताया कि पूर्व से जानकारी थी कि छोटू शर्मा के पास घातक हथियार है। छोटू शर्मा ने जैसे ही जेब में हाथ डालना चाहा तभी दबोच लिया गया, जिससे उसे हैंड ग्रेनेड निकालने का मौका ही नहीं मिला। आर्मी की हैंड ग्रेनेड बदमाश के पास कहां से आई? इस संबंध में सिटी एसपी अशोक मिश्रा व डीएसपी मनोज कुमार पांडे जानकारी लेने में जुटे हैं।

कुख्यात पर तीन हत्या सहित 10 आपराधिक मामले हैं दर्ज

 

करीब डेढ़ वर्ष पहले खिड़ीमोड़ थाना क्षेत्र के मेरा गांव में रालोसपा के युवा नेता की गोली मारकर छोटू शर्मा ने हत्या कर दी। छोटू शर्मा अपने गिरोह के लोगों के साथ मिलकर खिड़ीमोड़, पालीगंज, अरवल में दर्जनभर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। गिरफ्तार मंटू कुमार अरवल जिले का है।

chat bot
आपका साथी