प्रतिमाह छह लाख खर्च के बाद भी नहीं उठ रहा कचरा
नगर पंचायत खुसरूपुर में इन दिनों सफाई की व्यवस्था लचर हो गई है।
खुसरूपुर। नगर पंचायत खुसरूपुर में इन दिनों सफाई की व्यवस्था लचर हो गई है। दस वार्डो के लिए रखे गए पचास सफाईकíमयों पर प्रतिमाह करीब छह लाख खर्च करने के बावजूद भी लोगों दुर्गध के बीच रह रहे हैं। संक्रमण का डर अब सताने लगा है। सफाई कार्य में लगी एनजीओ पर लोगों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। लोगों ने बताया कि बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। सड़े कचरों में कीड़े तक पड़ गए हैं। नगर प्रबंधक आनद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सफाई कराई जाएगी। प्रमुख जगहों से पहले कचरा हटवाया जाएगा। इसके बाद गलियों की सफाई होगी। उन्होंने कहा कि कूड़ा फेंकने के लिए स्थल चयनित करने का आग्रह अंचलाधिकारी से किया गया है। लागातार बारिश से सताने लगा बाढ़ का डर
संसू, फतुहा। दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से किसानों को बाढ़ का भय सताने लगा है। बारिश के कारण लोकल नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। किसानों ने बताया कि सड़कों की जाल बिछाई गई। खेतोंकी घेराबंदी भी की गई, लेकिन जलनिकासी का उचित प्रबंध नहीं हो पाया। ऐसे में फसलों के डूब जाने की आशंका से सभी सहमे हुए हैं। वार्ड सदय के घर में घुसा पानी
संसू, फतुहा: डुमरी पंचायत के नथूपुर गाव निवासी वार्ड सदस्य रघु पासवान के घर में पानी घुस गया। जीविकोपार्जन के लिए पाली गई मछलियां भी पानी के सहारे दूसरे स्थानों पर चलीं गई। इससे वार्ड सदस्य के समक्ष आर्थिक संकट भी हो गया है। बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार हर संभव सहायता देने का प्रयास किया जाएगा।