बिहार प्रशासनिक सेवा के 13 अफसरों का तबादला, कई बनाए गए मंत्रियों के निजी सचिव

Transfer Posting Bihar बिहार प्रशासनिक सेवा के तेरह अधिकारियों को नई जवाबदेही दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। कई की तैनाती मंत्रियों के आप्त सचिव के रूप में की गयी है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 10:03 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 10:03 PM (IST)
बिहार प्रशासनिक सेवा के 13 अफसरों का तबादला, कई बनाए गए मंत्रियों के निजी सचिव
बिहार प्रशासनिक सेवा के तेरह अधिकारियों को नई जवाबदेही दी गई है। प्रतीकात्मक तस्वीर।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा के तेरह अधिकारियों को नई जवाबदेही दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। कई की तैनाती मंत्रियों के आप्त सचिव के रूप में की गयी है।

मनीष शर्मा बने मंत्री मदन सहनी का आप्त सचिव

नगर विकास एवं आवास विभाग में उप सचिव के रूप में तैनात मनीष शर्मा को मंत्री मदन सहनी का आप्त सचिव, समाज कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव राजेश कुमार को मंत्री नारायण प्रसाद तथा अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन विभाग, मृत्युंजय को मंत्री जनक राम का आप्त सचिव बनाया गया है। वहीं अपर समाहर्ता, जमुई कुमार संजय प्रसाद को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन तथा राज्य स्वास्थ्य समिति में तैनात हेमंत कुमार को मंत्री नीरज कुमार का आप्त सचिव बनाया गया है।

राजेंद्र प्रसाद मिश्रा को श्रम संसाधन विभाग में अतिरिक्त प्रभार

परिवहन विभाग में संयुक्त सचिव पंकज कुमार को श्रम संसाधन, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के संयुक्त सचिव राजेंद्र प्रसाद मिश्रा को श्रम संसाधन विभाग में अतिरिक्त प्रभार, ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव राजेश परिमल को संसदीय कार्य विभाग में उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार, बांका के अपर अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार को अपर अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार सदर, कटिहार के अपर अनुमंडल अधिकारी रमीज फहमी को ओएसडी तकनीकी सेवा आयोग, विकास प्रबंधन संस्थान के प्रबंधक सुमन कुमार को संयुक्त सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बेतिया, रविंद्रनाथ चौधरी को ओएसडी, सामान्य प्रशासन विभाग व लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रंजन प्रभाकर को उप सचिव  बिहार तकनीकी सेवा आयोग में तैनात किया गया है।

chat bot
आपका साथी