बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले, नौ अफसरों को दी गई नई जिम्मेदारी

Bihar Transfer News अपर समाहर्ता स्तर के नौ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इन अधिकारियों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की। जानें किस अफसर को कहां भेजा गया है। -

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 09:38 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 09:38 PM (IST)
बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले, नौ अफसरों को दी गई नई जिम्मेदारी
बिहार में प्रशासनिक स्तर पर तबादला किया गया है। प्रतीकात्मक तस्वीर।

राज्य ब्यूरो, पटना : राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। अपर समाहर्ता स्तर के नौ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इन अधिकारियों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की। पूर्णिया के अपर समाहर्ता तारिक इकबाल को कला-संस्कृति एवं युवा विभाग में संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव कुमार देवेंद्र को अपर समाहर्ता, पूर्णिया, भविष्य निधि निदेशालय के सहायक निदेशक चित्रगुप्त कुमार को उप सचिव खान एवं भूतत्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। 

इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी

इसी तरह पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे शैलेंद्र कुमार भारती को उप सचिव ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी कनक बाला को सहायक निदेशक भविष्य निधि निदेशालय, पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे प्रमोद कुमार राम को अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण), किशनगंज, देवेंद्र कुमार दर्द को उप सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, पूनम कुमारी को उप सचिव, गन्ना उद्योग विभाग तथा किशनगंज के अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) राहुल बर्मन को नगर विकास एवं आवास विभाग में उप सचिव बनाया गया है। 

रजनीश कुमार सिंह बने बिहार विकास मिशन में ओएसडी

राज्य ब्यूरो, पटना : गृह (कारा) विभाग में संयुक्त सचिव सह निदेशक प्रशासन रजनीश कुमार सिंह को बिहार विकास मिशन के निदेशक कार्यालय में विशेष कार्य पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। 

24 मई को बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारियों को था तबादला

बता दें कि इसके पहले 24 मई को सामान्‍य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारियों का तबादला का आदेश जारी किया था। सरकार के संयुक्‍त सचिव विमलेश कुमार ने इस आदेश के लिए अधिसूचना आज ही जारी की है। इसमें बड़ी संख्या में ट्रांसफल का आदेश जारी किया था। इस तबादले में बिहार के कई जिले जद में आए थे। 

chat bot
आपका साथी