आइएएस अफसर को मिली बीडीओ की कुर्सी तो पहले ही दिन दिखाए तेवर, नालंदा के गिरियक में मचा हड़कंप

IAS Shrikant Kundalik भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अपने तेवर के लिए भी जाने जाते हैं। इसका नजारा नालंदा जिले के गिरियक प्रखंड में देखने को मिला। यहां प्रशिक्षु आइएएस श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर ने बीडीओ सह सीओ का पदभार ग्रहण किया।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 08:51 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 08:51 AM (IST)
आइएएस अफसर को मिली बीडीओ की कुर्सी तो पहले ही दिन दिखाए तेवर, नालंदा के गिरियक में मचा हड़कंप
नालंदा जिले के गिरियक में प्रशिक्षु आइएसएस अधिकारी को बीडीओ का पद। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गिरियक (नालंदा), संवाद सूत्र। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अपने तेवर के लिए भी जाने जाते हैं। इसका नजारा नालंदा जिले के गिरियक प्रखंड में देखने को मिला। यहां प्रशिक्षु आइएएस श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर ने बीडीओ सह सीओ का पदभार ग्रहण किया। पद संभालते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए देर से आने वाले 11 कर्मचारियों की हाजिरी काट दी। गिरियक बीडीओ निर्मल कुमार ने बीडीओ का कार्यभार प्रशिक्षु आइएएस को सौंपा। इसके साथ ही नालंदा जिले में डीएम समेत विभिन्न पदों पर छह आइएएस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त हो गए हैं। डीडीसी, नगर आयुक्त, बिहारशरीफ व राजगीर पहले से आइएएस हैं।

पद संभालने के तुरंत बाद किया निरीक्षण

महाराष्ट्र  के मूल निवासी भारतीय प्रशासनिक सेवा 2020 बैच के आइएएस श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर ने गुरुवार को गिरियक प्रखंड में प्रभार ग्रहण किया। पद संभालने के तुरंत बाद प्रशिक्षु आइएएस प्रखंड, अंचल का निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में 11 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। प्रशिक्षु आइएएस ने सभी की हाजरी काट उनसे स्पष्टीकरण की मांग की है। साथ ही कार्यालय के कर्मियों को पूरी निष्ठा से दायित्वों के निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने गिरियक प्रखंड में स्वच्छता सर्वेक्षण एप्लीकेशन का शुभारंभ किया।

बीडीओ का पद संभालते ही प्रशिक्षु आइएएस ने 11 गैरहाजिर कर्मियों की हाजिरी काटी नालंदा जिले में छठे आइएएस प्रतिनियुक्त, कहा अनुशासन होगी प्राथमिकता गिरियक का स्वच्छता सर्वेक्षण एप्लिकेशन लांच

गिरियक नगर निगम के ईओ के तौर पर भी करेंगे काम

प्रशिक्षु आइएएस अब गिरियक नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में भी काम करेंगे। आइएएस को प्रशिक्षण के लिए गिरियक प्रखंड आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता अनुशासन होगी। सभी कर्मचारी अनुशासन के साथ समय पर कार्यालय पहुंच अपने कार्य का निष्पादन करेंगे। कोरोना वैक्सीनेशन ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा हो इसके लिए पूरजोर प्रयास करेंगे। पहले ही दिन प्रशिक्षु आइएएस ने गरीब वर्ग के अमर कुमार पिता सुनील हलवाई को मुख्यमंत्री परिवहन योजना के अंतर्गत सब्सिडी पर ई रिक्शा की चाबी सौंपी।

chat bot
आपका साथी