बिहारः ईद पर होगा अरविंद अकेला कल्लू व डीआरजे फिल्म्स की 'जान' का ट्रेलर लॉन्च

Bhojpuri news भोजपुरी फिल्म जगत की प्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी डीआरजे रिकॉर्ड्स की पहली भोजपुरी फिल्म जान का ऑफिशियल ट्रेलर ईद के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। राज जायसवाल एवं डीआरजे फिल्म्स की पिक्चर जान के निर्माता राज जायसवाल हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 03:13 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 03:13 PM (IST)
बिहारः ईद पर होगा अरविंद अकेला कल्लू व डीआरजे फिल्म्स की 'जान' का ट्रेलर लॉन्च
अरविंद अकेला कल्लू व डीआरजे की भोजपुरी फिल्म जान का पोस्टर।

ऑनलाइन टीम, पटना। भोजपुरी फिल्म जगत की प्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी डीआरजे रिकॉर्ड्स की पहली भोजपुरी फिल्म 'जान' का ऑफिशियल ट्रेलर ईद के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। राज जायसवाल एवं डीआरजे फिल्म्स की पिक्चर 'जान' के निर्माता राज जायसवाल हैं। फिल्म के लीड पेयर अरविंद अकेला कल्लू और निधि झा हैं। निर्देशक अरविंद चौबे ने फिल्म को लेकर बताया कि 'जान' की कहानी अन्य सभी फिल्मों से काफी अलग है, जिसमें एक्शन और डायलॉग तथा सीन को खासी प्राथमिकता दी गई है। साथ ही इसके गाने भी एक से बढ़कर एक हैं। 

संगीत प्रेमियों के लिए खास होगी 'जान'

निर्देशक अरविंद चौबे ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि संगीत प्रेमियों के लिए एक से बढ़कर एक कर्ण प्रिय गीत भी 'जान' फिल्माए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 'जान' कहानी आज के जेनरेशन को काफी पसंद आएगी, क्योंकि हमारी सभी फिल्में कहीं न कहीं रिसेंट कहानी पर केंद्रित होती हैं।

उत्तराखंड की हसीन वादियों में हुई शूटिंग

वहीं निर्माता राज जयसवाल कहते हैं कि हमने फिल्म 'जान' को बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म की स्टोरी के हिसाब से इस फ़िल्म की शूटिंग हमने उत्तराखंड की हसीन वादियों में की है। फिलहाल फ़िल्म के टाइटल से ज्ञात हो रहा कि 'जान' पूरी तरह से रोमांटिक फिल्म है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि फ़िल्म का ट्रेलर दर्शकों को कितना पसंद आता है। फिल्म 'जान' के निर्देशक अरविंद चौबे, लेखक अभय यादव, संगीत ओम झा, गीत प्यारे लाल यादव, श्याम देहाती, सुमित चद्रावंशी, अजीत मंडल, संतोष उतपति, कार्यकारी निर्माता कुमार बी, डीओपी रवि चंदन, संकलन विकाश पवार, नृत्य कानू मुखर्जी, चेतना, कला अजय आर्या, पोस्ट प्रोडक्सन 3 स्टूडियो, प्रचारक सोनू निगम, क्रिएटिव सुपर वाइजर (डीआर जे रिकॉर्ड्स टीम) अजय कुमार चौधरी, लेवल डीआर जे रिकॉर्ड्स है।

chat bot
आपका साथी