पटना चिड़ियाघर में जल्द चलेगी ट्रेन, लाए जाएंगे शेर

पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह ने कहा पटना चिड़ियाघर में जल्द ट्रेन चलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 01:18 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 01:18 AM (IST)
पटना चिड़ियाघर में जल्द चलेगी ट्रेन, लाए जाएंगे शेर
पटना चिड़ियाघर में जल्द चलेगी ट्रेन, लाए जाएंगे शेर

पटना : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह ने कहा, पटना चिड़ियाघर में जल्द ट्रेन चलाई जाएगी। इसके लिए तैयारी चल रही है। जल उद्यान को भी और खूबसूरत बनाया जाएगा। जू में शेर लाए जाएंगे। साथ ही और डिजिटल सेल्फी प्वॉइंट बनेंगे। ईको पार्क में भी जल्द सेल्फी प्वॉइंट बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, थीम आधारित पार्क बनाने की कवायद भी चल रही है।

मंत्री सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिन के मौके पर पौधारोपण के लिए पहुंचे थे। उनके साथ पूर्व कृषि मंत्री प्रेम कुमार भी थे। इस मौके पर चिड़ियाघर में 70 फलदार पौधे लगाए गए। इसके साथ जल उद्यान में डिजिटल सेल्फी प्वॉइंट और थ्री-डी प्रदर्शनी हॉल में स्क्रीन टच पशु व पक्षी सूचना केंद्र का भी उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री के जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने को रोपा पौधा :

मंत्री नीरज कुमार ने कहा, मुख्यमंत्री के जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पटना जू में पौधा रोपा गया। उन्हें हमेशा पर्यावरण की चिंता लगी रहती है। उन्होंने राज्यभर में पांच करोड़ पौधारोपण के मिशन 5.0 को पूरा करने के लिए सभी वर्गो से सहयोग करने की अपील की। कहा, इस वर्ष भी पांच करोड़ में से जीविका व मनरेगा (ग्रामीण विकास विभाग) द्वारा 3.5 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य है। पूर्व कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा, ग्लोबल वार्मिग को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण जरूरी है। राज्य में पर्यावरण के लिए बेहतर काम किए जा रहे हैं। मौके पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। अब बिना मोबाइल पटना चिड़ियाघर में लीजिए सेल्फी :

अगर आपके पास मोबाइल नहीं है और आप सेल्फी लेना चाहते हैं तो आपकी यह ख्वाहिश अब पटना जू में पूरी हो जाएगी। जू के जल उद्यान में डिजिटल सेल्फी प्वॉइंट बना है। इस प्वॉइंट के डिस्प्ले के सामने खड़े होकर सिर्फ एक बटन दबाते ही आपको सेल्फी मिल जाएगी। सेल्फी की सॉफ्ट कॉपी दर्शकों को उनके वाट्सएप या ई-मेल पर भी मुफ्त में दे दी जाएगी। अगर कोई दर्शक इसकी हार्ड कॉपी चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए मामूली शुल्क चुकाना होगा। बटन दबाते ही मिलेगी पशु-पक्षियों की जानकारी :

पटना जू के थ्री-डी एक्जीबिशन हॉल में स्क्रीन टच पशु-पक्षी जानकारी केंद्र की शुरुआत की गई है। यहां सिर्फ एक बटन दबाते ही आप बिहार के पक्षियों और जानवरों के बारे में जान सकेंगे। यही नहीं आप पक्षियों की आवाज भी सुन सकेंगे। थ्री-डी की होनी चाहिए मार्केटिंग :

मंत्री ने जू के थ्री-डी इंटरप्रिटेशन सेंटर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि थ्री-डी की मार्केटिंग होनी चाहिए। लोग अपने राज्य में इसे बनाए और बेचें, ताकि लोगों को रोजगार मिले। पटना में थ्री-डी तस्वीरें कैसे बनाई जाएं? इस पर विचार किया जाना चाहिए।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह व पूर्व कृषि मंत्री ने रोपे पौधे

-डिजिटल सेल्फी प्वॉइंट और स्क्रीन टच पशु व पक्षी सूचना केंद्र का किया उद्घाटन

-अब चिड़ियाघर में एक क्लिक पर मिलेगी सेल्फी, स्क्रीन टच से पशु-पक्षियों की जानकारी

chat bot
आपका साथी