Top Patna News Of The Day 13 December 2019, यहां पढ़ें पटना यूनिट की टॉप खबरें

राजधानी में नाबालिग के गुंडों से परेशान करने से आत्महत्या करने की खबर से सनसनी फैल गई। मृतक को दो दिन पहले भी कुछ लोगों ने निर्वस्त्र कर पीटा था।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 04:04 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 04:12 PM (IST)
Top Patna News Of The Day 13 December 2019, यहां पढ़ें पटना यूनिट की टॉप खबरें
Top Patna News Of The Day 13 December 2019, यहां पढ़ें पटना यूनिट की टॉप खबरें

Top Patna News, 13 December Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।

पटना में भारी बारिश

पटना, जेएनएन। राजधानी में गुरुवार की शाम ठंडी हवा चलने के बाद देर रात जमकर बादल बरसे। गुरुवार की रात पानी बरसने के बाद शुक्रवार की अल सुबह भी बारिश हुई। पानी बरसने से ठंड बढ़ गई है। सुबह से सूरज पर बादलों ने डेरा जमा लिया है। साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार बिहार में 15 दिसंबर तक आकाश में बादल छाए रहेंगे। वहीं शुक्रवार को राज्य कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है। 17 दिसंबर से पटना सहित पूरे प्रदेश के तापमान में गिरावट के कारण ठंड में वृद्धि होगी। धूप मद्धिम रहेगी और सुबह में धुंध छाई रहेगी।

छुट्टी पर आए बीएसएफ जवान की हादसे में मौत

भोजपुर, जेएनएन। भोजपुर जिले में गुरुवार की देर रात पश्चिम बंगाल से छुट्टी आए एक बाइक सवार बीएसएफ जवान को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। यह हादसा तरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत करथ-नोनार पर कुसुम्ही- इटिम्हा गांव के बीच हुआ। जिसके बाद कोहराम मच गया। मृतक जितेन्द्र कुमार राय (39 ) तरारी के खवनी गांव निवासी शिवकुमार राय का पुत्र था। वह पश्चिम बंगाल के नादिया जिला के 64 बटालियन में कंस्टेबल के पद पर तैनात था। शुक्रवार को सदर अस्पताल आरा में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

गुंड़ों से परेशान नाबालिग छात्र ने दी जान

पटना, जेेएनएन। राजधानी में शुक्रवार को पुलिस की शिथिलता का एक और मामला सामने आया है। गुंडों से परेशान एक नाबालिग छात्र ने तालाब में कूद कर जान दे दी है। मामला गर्दनीबाग थाना क्षेत्र का है। खबर से पटना पुलिस में हड़कंप मच गया है। जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि छात्र 'गुंडा बैंक' से परेशान था। मृतक की पहचान रवि कुमार (15) के रूप में हुई है। मामले में किसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दहेज के लिए जलाकर मारा

छपरा, जेएनएन। जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी रामसागर साह की पुत्री रानी देवी (20) को उसके ससुराल वालों ने गुरुवार की रात को जला कर दिया। रानी को घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीच पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विवाहिता ने कुएं में कूदकर दी जान

बेगूसराय, जेएनएन। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव में शुक्रवार की सुबह पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने कुएं में कूदकर खुदकशी कर ली है। मृतिका की पहचान बहरामपुर गांव निवासी विमल राय की 35 वर्षीय पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है।

बारिश के कारण धुला कूच विहार अंडर-19 टूर्नामेंट का मैच

पटना, जेएनएन। कूच विहार अंडर-19 टूर्नामेंट में शुक्रवार को पटना के ऊर्जा मैदान पर नगालैंड और बिहार के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के पहले दिन बारिश ने खलल डाल दी। राजधानी में देर रात और सुबह भारी बारिश से ऊर्जा मैदान की पिच काफी गीली रही। जिस कारण तय समय से मैच नहीं शुरू किया जा सका है। दोपहर दो बजे अंपायर पिच का मुआयना करने के बाद आज के दिन का मैच रद कर दिया। अब शनिवार को मौसम पर निर्भर करेगा कि मैच होगा या नहीं।

chat bot
आपका साथी