Top Patna News Of The Day 11 December 2019, यहां पढ़ें पटना यूनिट की टॉप खबरें

पटना में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति को पीड़ित के पिता ने आरोपित बनाया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 03:30 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 03:30 PM (IST)
Top Patna News Of The Day 11 December 2019, यहां पढ़ें पटना यूनिट की टॉप खबरें
Top Patna News Of The Day 11 December 2019, यहां पढ़ें पटना यूनिट की टॉप खबरें

Top Patna News, 11 December Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।

पांच साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

पटना, जेएनएन। राज्य में महिलाओं के खिलाफ छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा घटना बिहार की राजधानी से है। यहां एक बच्ची पर उसके पड़ोसी की गंदी नजर पड़ी है। पटना में बुधवार को पांच साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर आरोपित नरेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र का है।

ट्रक ने दो को रौंदा

पटना, जेएनएन। मोकामा प्रखंड के पंचमहला ओपी के निकट ट्रक ने दो को रौंद दिया। इससे एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को रखकर एनएच-80 को जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। बवाल के कारण हाथीदह-लक्खीसराय मार्ग पर करीब दो घंटे तक परिचालन बाधित रहा। मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह (70) के रूप में हुई है।

चलती ट्रेन के पहियों में लगी आग

बक्सर, जेएनएन। बक्सर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की देर रात करीब 1.31 बजे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। ब्रेक बाइंडिंग से बागमती एक्सप्रेस में आग लग गई। घटना ट्रेन के बक्सर स्टेशन पहुंचने से पहले हुई। जानकारी होने पर रेल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। जिससे कई यात्रियों की जान बचाई जा सकी। हादसे के बाद बागमती एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक बक्सर रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। बाद में 2.37 मिनट पर ट्रेन को रवाना किया गया। दुर्घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सरपंच की गोली मारकर हत्या

नालंदा, जेएनएन। करायापरसुराय थाना क्षेत्र के मकरौता पंचायत में अपराधियों ने मंगलवार की देर रात दालान में सो रहे सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मकरौता निवासी सुभाष यादव के रूप में हुई है। घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले में एक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रथमदृष्टया मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस कर्मी वारदात की छानबीन करने में जुट गई है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुडुचेरी ने बिहार को दस विकट से हराया

पटना, जेएनएन। मोइनुल हक स्टेडियम में पुडुचेरी के खिलाफ चल रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में बिहार को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। पुडुचेरी ने बिहार को दस विकेट से हरा दिया है। जीत के साथ ही पुडुचेरी ने सात महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए हैं।

chat bot
आपका साथी