छपरा में सड़क पार कर रहीं तीन महिलाओं को रौंदते हुए निकल गई कार, दर्दनाक मौत

छपरा में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वैगनआर के रौंदने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 25 May 2019 12:56 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 12:56 PM (IST)
छपरा में सड़क पार कर रहीं तीन महिलाओं को रौंदते हुए निकल गई कार, दर्दनाक मौत
छपरा में सड़क पार कर रहीं तीन महिलाओं को रौंदते हुए निकल गई कार, दर्दनाक मौत

छपरा, जेएनएन। नगरा-चेतन छपरा मुख्य पथ पर अरवा गांव के समीप शनिवार को वैगनआर कार ने तीन महिलाओं को रौंद दिया। हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को इलाज के लिए नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देख उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां तीनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं का एक झुंड अरवां गांव से निकलकर शनिवार की सुबह छपरा मुख्य पथ को पार कर रहा था। इसी बीच नगरा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही वैगनआर कार ने महिलाओं को रौंद दिया। घटना में तीन महिलाएं कार के पहियों के नीचे आ गईं।

आनन-फानन में उन्हें नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राथमिक जांच के बाद तीनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान लुल्लही साह की पत्नी बेदानो देवी (70), श्रवण साह की पत्नी रीता देवी (36) तथा शिव नाथ साह की पत्नी रामपति देवी (62) के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी