मोकामा में ग्रिल फैक्ट्री में बन रहा था हथियार, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

मोकामा थाना क्षेत्र के मोर में एक ग्रिल बनाने की फैक्ट्री में हथियार बनाने का धंधा चल रहा था जिसे पुलिस ने पर्दाफाश किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 01:31 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 01:31 AM (IST)
मोकामा में ग्रिल फैक्ट्री में बन रहा था हथियार, संचालक समेत तीन गिरफ्तार
मोकामा में ग्रिल फैक्ट्री में बन रहा था हथियार, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

मोकामा : थाना क्षेत्र के मोर में एक ग्रिल बनाने की फैक्ट्री में हथियार बनाने का धंधा चल रहा था। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को मोर गांव के एनएच 31 के किनारे ग्रिल फैक्ट्री में छापेमारी कर 18 तैयार पिस्टल, दो रिवॉल्वर ,12 कट्टा, 20 अ‌र्द्धनिर्मित बैरल, 17 अ‌र्द्धनिर्मित अन्य हथियार, 22 कारतूस, दो जेनरेटर, मोटर समेत बड़ी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से फैक्ट्री का संचालक अशोक मिस्त्री, उसका पुत्र सूरज कुमार और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी संचालक हुआ था गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, एनएच किनारे ग्रिल फैक्ट्री के संचालक अशोक मिस्त्री को पूर्व में भी पुलिस ने हथियार बनाने के अवैध कारोबार में गिरफ्तार जेल भेज चुकी है। जमानत पर जेल से निकलने के बाद संचालक अपने बेटे और अन्य लोगों के साथ मिलकर फिर से हथियार बनाने में जुट गया था।

गेट में हमेशा लटका रहता था ताला

आसपास के लोगों ने ग्रिल फैक्ट्री में निर्माण के दौरान होने वाली शोर को लोग लोहे के सामान बनाए जाने को लेकर नजरअंदाज कर रहे थे। पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी। फैक्ट्री के अंदर किसी अपरिचित और आम आदमी को प्रवेश की मनाही थी। संचालक गेट में यह 24 घंटे ताला लगाकर रखता था। देर रात यहां बने हथियारों की खरीद के लिए तस्कर पहुंचते थे।

तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पुलिस इस फैक्ट्री से जुड़े हथियारों के तस्करों तक पहुंचने का प्रयास के लिए संचालक से गहन पूछताछ करने में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि यह बने हथियार प्रतिबंधित नक्सली संगठन तक पहुंचाए जाते थे। पुलिस अशोक मिस्त्री के फोन का डिटेल्स भी खंगाल रही है।

chat bot
आपका साथी