नीतीश के खिलाफ साजिश रचने वाले कामयाब नहीं हो सकते, मांझी के HAM का चिराग पर बड़ा हमला

बिहार की राजनीति ने नई करवट ले ली है। चर्चा में लगातार एनडीए था अब लोक जनशक्ति पार्टी सिर्खियां बटोर रही है। लोजपा में टूट पर राजद जेडीयू और कांग्रेस की तरह से बयान आने लगे हैं। अब मांझी की पार्टी ने चिराग पर हमला किया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 04:07 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 04:07 PM (IST)
नीतीश के खिलाफ साजिश रचने वाले कामयाब नहीं हो सकते, मांझी के HAM का चिराग पर बड़ा हमला
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हम के अध्यक्ष जीतनराम मांझी और लोजपा सांसद चिराग पासवान। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम, पटना। बिहार की राजनीति ने नई करवट ले ली है। चर्चा में लगातार एनडीए था, अब लोक जनशक्ति पार्टी सिर्खियां बटोर रही है। लोजपा में टूट पर राजद, जेडीयू, हम और कांग्रेस की तरह से बयान आने लगे हैं। इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने चिराग पासवान पर बड़ा हमला किया है। हम को कहना है कि बिहार के सीएम नीतीश के खिलाफ साजिश रचने वालों के साथ ऐसा ही होगा। 

हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि जो लोग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अनर्गल बात कहते हैं उनके लिए यह बड़ी सीख है। लोजपा की टूट ने बता दिया है कि नीतीश के खिलाफ साजिश रचने वाले कामियाब नहीं हो सकते हैं। उनका खुद का घर संभल नहीं सकता तो वो दूसरे की तरफ कभी भी पत्थर मार देते हैं। दानिश ने कहा कि आज का दिन निःसंदेह  बिहार की राजनीति के लिए ऐतिहासिक दिन है। चिराग पासवान की पार्टी की टूट ने ये साबित कर दिया है कि उनकी (चिराग) तानाशाही से सभी लोग परेशान थे। दानिश ने कहा कि हमारी पूरी शुभकामनाएं पशुपति पारस के साथ हैं। हमें उम्मीद है कि पशुपति पारस केंद्र में मंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता लोजपा पर वैसे ही भरोसा कर रही है जैसे रामविलास पासवान पर करती थी। दानिश ने कहा कि आज की घटना यह साबित करती है कि चिराग ने अपने ही बंगले में आग लगा दी है। 

chat bot
आपका साथी