बनारस-रांची में बिकती हैं पर पटना में दौड़तीं ये कारें, जानिए कारण

आपको जानकर हैरानी होगी कि बनारस और रांची में खरीदी गईं कारें पटना की सड़कों पर दौड़ती नजर आती हैं। जानिए क्या है इसकी वजह...

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 11:04 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 06:35 PM (IST)
बनारस-रांची में बिकती हैं पर पटना में दौड़तीं  ये कारें, जानिए कारण
बनारस-रांची में बिकती हैं पर पटना में दौड़तीं ये कारें, जानिए कारण

पटना [जेएनएन]। बिहार के प्रीमियम सेगमेंट चारपहिया बाजार में पड़ोसी राज्य तेजी से सेंध लगा रहे हैं। दरअसल, बिहार में गाडिय़ों का रजिस्ट्रेशन शुल्क अधिक है, लिहाजा झारखंड और उत्तर प्रदेश से वाहन खरीदने पर मोटी बचत हो रही है। जानकारों का कहना है कि इन राज्यों की तुलना में बिहार में गाडिय़ां आठ फीसद महंगी मिल रही हैं। इसके कारण महंगी गाडिय़ों की करीब 15 फीसद बाजार हिस्सेदारी बिहार के हाथ से निकल जा रही है।

बिहार के चारपहिया बाजार में प्रीमियम सेगमेंट अर्थात 10 लाख से ऊपर वाली गाडिय़ों की हिस्सेदारी लगभग 40 फीसद है। औसत हर महीने सभी कंपनियां 350 गाडिय़ों की बिक्री बिहार में करती हैं। अगर बिहार में रजिस्ट्रेशन शुल्क पड़ोसी राज्यों की तरह होता तो यह आंकड़ा 400 से 425 तक होता। 

महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के अधिकृत डीलर किरण ऑटोमोबाइल्स के प्रबंध निदेशक नितिन कुमार कहते है, अगर स्कॉर्पियो का टॉप मॉडल आप बिहार में खरीदते हैं तो 1.83 लाख रुपये रजिस्ट्रेशन चार्ज देना होता है। यही मॉडल अगर झारखंड के रांची से लेते हैं तो रजिटस्ट्रेशन चार्ज मात्र 61 हजार रुपये देना होता है।

उत्तर प्रदेश में भी बिहार की तुलना में रजिस्ट्रेशन शुल्क कम है, इसलिए आरा, बक्सर, सासाराम, सिवान, गोपालगंज आदि जिलों के लोग बनारस जबकि पटना, गया, जहानाबाद जिलों के लोग रांची से महंगी गाडिय़ां ले रहे हैं। 

फेस्टिवल सीजन में भी कारोबार मंदा

इस साल फेस्टिवल सीजन में भी पिछले साल की तु़लना में प्रीमियम सेगमेंट में 15 से 20 फीसद की कमी दर्ज की गई। जाहिर है महंगी गाडिय़ों का बाजार बिहार में सिमट रहा है। इससे राज्य सरकार को भी नुकसान हो रहा है। 

आद्विविक फोर्ड के प्रबंध निदेशक यूएस ओझा ने कहा कि बिहार में पहले बेस प्राइस पर रोड टैक्स सात फीसद लगता था। एक अक्टूबर से एक्स शोरूम कीमत पर 12 फीसद टैक्स का प्रावधान कर दिया गया। इस बदलाव से गाडिय़ों की कीमतें बढ़ गई हैं। अब बिहार में अगर किसी गाड़ी की कीमत 40 लाख रुपये है तो झारखंड में यह साढ़े चार लाख रुपये और यूपी में तीन लाख रुपये सस्ती मिलेगी।  

बिहार में गाडिय़ों पर टैक्स

मॉडल -मारुति सुजुकी, विट्रा, ब्रिजा, एलडीआइ

निबंधन शुल्क व रोड टैक्स - 

पटना में- एक लाख रुपये

रांची में -24,926 रुपये

बनारस में- 61,798 रुपये

मॉडल फॉर्च्यूनर 2.8 एमटीसी डीजल

पटना में- 3.94 लाख

रांची में-1.29 लाख

बनारस में-3.05 लाख

प्रमुख मॉडलों की तीन राज्यों में कीमत (लाख में)

वाहन                      -पटना-रांची-बनारस

टोयोटा फॉच्र्यूनर 2.8 डीजल-34.76, 32.23-34.06

क्रिस्टा 2.4 जीएक्स-18.94, 16.80-18.55

हुंडई क्रेटा14ई प्लस डीजल-11.82-10.68-11.37

मारुति सुजुकी विट्रा ब्रिजा-9.12-8.39-8.73

chat bot
आपका साथी