बिहार पुलिस में बड़े स्तर पर होगा तबादला, 10 दिनों के अंदर दूसरे जिले में होगा ट्रांसफर

पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की एक जिले में पदस्थापना अवधि छह वर्ष निर्धारित है। ऐसे में 31 दिसंबर 2021 को कटआफ तारीख मानते हुए जिलों में छह वर्ष की अवधि पूरी करने वाले पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को अपने ही रेंज के दूसरे जिले में स्थानांतरित कर दिया जाए।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 10:33 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:33 PM (IST)
बिहार पुलिस में बड़े स्तर पर होगा तबादला, 10 दिनों के अंदर दूसरे जिले में होगा ट्रांसफर
बिहार पुलिस में बड़े स्थर पर तबादला होगा। सांकेतिक तस्वीर।

राज्य ब्यूरो, पटना : बिहार पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले की तैयारी है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसके सिंघल ने सभी रेंज के आइजी व डीआइजी को छह साल से एक ही जिले में जमे पुलिस अफसरों और कर्मियों को दूसरे जिले में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की एक जिले में पदस्थापना अवधि छह वर्ष निर्धारित है। ऐसे में 31 दिसंबर 2021 को कटआफ तारीख मानते हुए जिलों में छह वर्ष की अवधि पूरी करने वाले पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को अपने ही रेंज के दूसरे जिले में स्थानांतरित कर दिया जाए। डीजीपी ने 10 दिनों के अंदर इससे जुड़ा आदेश निर्गत करने का निर्देश दिया है। 

- डीजीपी ने आइजी-डीआइजी को दिया निर्देश - 10 दिनों के अंदर दूसरे जिले में करें ट्रांसफर - पंचायत चुनाव के बाद नए जिलों में योगदान करेंगे पुलिस पदाधिकारी व कर्मचारी

हटेंगे छह साल से जमे अफसर-कर्मी

आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरित होने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मी पंचायत चुनाव के बाद नए जिलों में योगदान करेंगे। मगर यह सुनिश्चित किया जाए कि एक जनवरी, 2022 को छह साल की समयसीमा पूरी करने वाला कोई भी पुलिसकर्मी या अफसर पुराने जिले में न हो। 

रेंज में दस व आठ साल से जमे पुलिसकर्मियों की सूची भी तलब

इसके अलावा डीजीपी एसके सिंघल ने एक ही रेंज यानी पुलिस क्षेत्र में दस वर्षों की सेवा तथा आठ वर्षों की सेवा पूरी करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की अलग-अलग सूची भी तैयार करने को कहा है। हर रेंज के आइजी-डीआइजी को 15 दिसंबर तक इसकी सूची पुलिस मुख्यालय को निश्चित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसके पूर्व पुलिस मुख्यालय ने जुलाई में एक ही थाने में तीन साल से जमे पुलिसकर्मियों का तबादला करने का निर्देश जारी किया था जिसके बाद बड़े स्तर पर इंस्पेक्टर, दारोगा व अन्य पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया था। 

chat bot
आपका साथी