बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश के आसार, सोमवार को 38 डिग्री को पार कर गया अधिकतम तापमान

Weather Forecast For Bihar बिहार के कई जिलों में तेज आंधी और कुछ जिलों में बारिश के भी आसार बन रहे हैं। ऐसा मध्‍य प्रदेश में बने चक्रवात की वजह से होगा। यहां आप अपने जिले के लिए मौसम पूर्वानुमान की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 07:54 AM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 07:55 AM (IST)
बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश के आसार, सोमवार को 38 डिग्री को पार कर गया अधिकतम तापमान
बिहार के कुछ जिलों में आंधी के साथ हो सकती है बारिश। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Update: बिहार में चल रही तेज पछुआ ने तापमान बढ़ा दिया है। सोमवार को राजधानी पटना का पारा 37.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को पूर्णिया राज्य में सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वहां पर तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र (Patna Weather Science Center) के विज्ञानी संजय कुमार ने कहा कि पछुआ हवा (Western Winds) के कारण राज्य के तापमान में वृद्धि हुई है। पिछले चौबीस घंटे में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मंगलवार को तापमान में और वृद्धि होने की उम्मीद है। सोमवार की सुबह से ही राजधानी का पारा चढ़ने लगा था। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान बढ़ता गया।

पछुआ ने बढ़ाई गर्मी, राजधानी का पारा 37.8 पर दिन चढ़ने के साथ ही तापमान बढ़ता गया आज तापमान में और वृद्धि होने की उम्मीद 38.2 डिग्री तापमान के साथ पूर्णिया राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान

मध्य प्रदेश में चक्रवात बनने से चल सकती आंधी

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मध्य प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों में चक्रवात बनने के कारण दो दिनों में आंधी एवं बारिश के आसार बन सकते हैं। मध्य बिहार के अधिकांश हिस्सों के साथ अन्य जिलों में भी बुधवार को आंधी चल सकती है। ऐसी ही स्थिति‍ पिछले हफ्ते भी बिहार के कई जिलों में बनी थी। हालांकि पटना में इसका असर देखने को नहीं मिला था। आंधी चलने की स्थिति में आम की फसल को नुकसान की आशंका बनी रहती है।

बिहार के इन जिलों में आंधी के आसार

खासकर पटना, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड‍़ि‍या एवं जमुई में आंधी चलने के आसार हैं। हालांकि यह सब मध्‍य प्रदेश में आए चक्रवात की गति और दिशा पर निर्भर करेगा। कई बार चक्रवात दिशा बदल लेते हैं तो कई बार आकस्मिक वजहों से उनकी रफ्तार कम हो जाती है।

chat bot
आपका साथी