दानापुर में दो घरों से 15 लाख की चोरी

रामजयपाल नगर स्थित एक घर से चोरों ने शुक्रवार की रात बंद घर का ताला तोड़कर 15 लाख की चोरी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:23 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 12:23 AM (IST)
दानापुर में दो घरों से 15 लाख की चोरी
दानापुर में दो घरों से 15 लाख की चोरी

पटना दानापुर। रामजयपाल नगर स्थित एक घर से चोरों ने शुक्रवार की रात बंद घर का ताला तोड़कर ढाई लाख नकदी समेत 15.50 लाख के आभूषण की चोरी कर ली। चोरों की सीसीटीवी में कैद हो गई।

गृहस्वामी चरणजीत ने बताया जाता है कि रामजयपाल नगर के मकान संख्या 111 में उनका घर है। पिताजी की तबीयत खराब होने के बाद सभी लोग बहन के घर गए हुए थे। शनिवार को जब सुबह सात बजे घर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने कमरे के गोदरेज, आलमीरा व बॉक्स का लॉकर तोड़कर करीब नकदी और जेवर चोरी कर ली। एक चोर का जूता घर में ही रह गया। थानाध्यक्ष चंद्रभानू ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है।

वहीं दूसरी घटना रूपसपुर क्षेत्र के नहर रोड में साई नारायण कालीमंदिर के निकट एक बैंक कर्मी के घर हुई। चोरों ने बंद घर का ताला काटकर बारह हजार नकदी और जेवर चोरी कर ली। गृहस्वामी आनंद कुमार गिरी ने लिखित शिकायत की है। आनंद गिरी नहर रोड साई नारायण के फ्लैट संख्या 103 में काली मंदिर के निकट रहते है। घर बंद था। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन में जुटी है। मनेर थाने के समीप दुकान से चार लाख की संपत्ति चोरी

संसू, मनेर : नगर थाना के समीप एक किराना दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने 3.75 लाख का सामान और 35 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। थाने के समीप मस्ताना सिंह मार्केट में संतोष गुप्ता की किराने की दुकान है। शुक्रवार की रात चोरों ने शटर उखाड़कर नकदी और सामान चोरी कर ली। सुबह दुकान पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई।

मसौढ़ी से दुकान में चोरी करने के तीन आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, मसौढ़ी : थाना क्षेत्र के पितवास चौक स्थित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का ताला काटकर चोरों ने बुधवार को 31 हजार रुपये नकदी, एक लैपटॉप, 28 मोबाइल चोरी कर ली थी। पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम तीन चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज से बदमाशों की पहचान की गई। गिरफ्तार चोरों में बिहटा के दौलतपुर निवासी अभय कुमार, प्रवीण कुमार और दुल्हिन बाजार के सिंघारा निवासी शकर कुमार शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी