पटना में प्रेमिका संग भाग रहे युवक को रास्‍ते में लड़की के भाई ने पीटा, युवती बोली- तू इंटरफेयर काहे कैले

पटना के गौरीचक थाना इलाके में प्रेमी-प्रेमिका शादी करने के लिए भाग रहे थे। ऐन वक्‍त पर लड़की के भाई की नजर पड़ गई। उसने प्रेमी युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसके कारण सड़क पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 04:17 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 04:17 PM (IST)
पटना में प्रेमिका संग भाग रहे युवक को रास्‍ते में लड़की के भाई ने पीटा, युवती बोली- तू इंटरफेयर काहे कैले
युवक की पिटाई करते लड़की के भाई। वायरल वीडियो का अंश

पटना, जागरण संवाददाता। पटना के गौरीचक थाना इलाके में प्रेमी-प्रेमिका शादी करने के लिए भाग रहे थे। ऐन वक्‍त पर लड़की के भाई की नजर पड़ गई। उसने प्रेमी युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसके कारण सड़क पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लेकिन लड़की का दुस्‍साहस ऐसा कि उसने प्रेमी को पीटे जाने पर अपने भाई को ही फटकार लगा दी। उसने कहा कि तू काहे इंटरफेयर किया। क्‍यों नहीं भागने दिया। उसने कहा कि वह प्‍यार करती है। अपने बीच किसी को नहीं आने देगी। घटना का एक वीडियो भी  वायरल हुआ है। हालांकि, पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की गई। 

लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग 

बताया जाता है कि गौरीचक की एक लड़की का युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अक्‍सर मिलते थे। दिनोंदिन उनका प्रेम परवान चढ़ रहा था। लेकिन घरवाले तैयार नहीं थे। तब दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों ने रणनीति बनाई। उसने बॉयफ्रेंड को बुलाया और कहा कि चलो भाग चलते हैं। इसके बाद लड़की अपने प्रेमी संग घर से भाग निकली। चार दिन पहले दोनों घर से भाग चले। लेकिन रास्‍ते में युवती के भाई ने उन्‍हें देख लिया। दोनों को पकड़ा। इसके बाद उसने युवक की जमकर पिटाई कर दी। वहां भीड़ लग गई।

तू काहे न भागे देले, इंटरफेयर काहे कैले 

अपने प्रेमी की पिटाई से लड़की काफी गुस्‍से में आ गई। उसने कहा कि, तू काहे न भागे देले। इंटरफेयर काहे कैले। उसने सबके सामने कहा कि वह प्रेमी से बहुत प्‍यार करती है। उनदोनों के बीच में किसी को बोलने का हक नहीं है। इस बीच उसका भाई युवक की पिटाई करता रहा। बाद में स्‍थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। लड़की को जबरन गाड़ी पर बिठाकर उसका भाई ले गया। इधर पिटाई खाने के बाद आशिक भी वहां से चला गया। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि लड़की ने जो हिम्‍मत दिखाई उसे देखकर लोग दंग रह गए। 

chat bot
आपका साथी