Gopalganj: नवविवाहिता के आने से थी रौनक, लेकिन वह गायब कहां हो गई, जानकर रह जाएंगे हैरान

गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र में 28 जून को हुई शादी के महज 12 दिनों बाद एक दुल्‍हन गायब हो गई। इस बाबत विवाहिता के ससुर ने प्राथ‍मिकी दर्ज कराई है। घटना से स्‍वजन के साथ ग्रामीण भी हैरत में हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 10:40 AM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 10:40 AM (IST)
Gopalganj: नवविवाहिता के आने से थी रौनक, लेकिन वह गायब कहां हो गई, जानकर रह जाएंगे हैरान
शादी के 12 दिनों बाद ही दुल्‍हन हो गई फरार। प्रतीकात्‍मक फोटो

हथुआ(गोपालगंज), संवाद सूत्र। हथुआ थाना क्षेत्र के बरी रायभान गांव में एक नवव‍िवाहिता के आने से ससुराल में रौनक बढ़ गई थी। नई-नवेली दुल्‍हन की खूब आवभगत हो रही थी। लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि ससुराल के लोग सन्‍न रह गए। शादी के महज 12 दिनों बाद एक नवविवाहिता अपनी ससुराल से गहने और रुपये लेकर फरार हो गई। इस घटना को लेकर महिला के ससुर ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना से स्‍वजन ही नहीं बल्कि आसपास के लोग भी हैरत में हैं। 

28 जून को हुई थी शादी, 10 जुलाई को हुई गायब 

बताया जाता है कि बरी राय भान निवासी राजबंशी महतो के पुत्र की शादी 28 जून को मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मंझवलिया गांव निवासी एक युवती के साथ हुई। शादी के बाद दुल्‍हन ससुराल आ गई। घर में रौनक बढ़ गई थी। अभी शादी की खुशियां मनाई ही जा रही थी कि 10 जुलाई को नवविवाहिता ससुराल से गहने लेकर फरार हो गई। घर से अचानक दुल्‍हन के गायब होने पर स्‍वजन हैरान थे। जब उनलोगों ने घर में खोजबीन की तो सारे गहने गायब थे। इसके बाद ससुराल के लोगों का माथा ठनका। उनलोगों ने रिश्‍तेदारों के यहां भी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। तब राजवंशी महतो ने अपने पुत्र की पत्‍नी के खिलाफ ससुराल वालोंं को धोखा देकर गहने तथा रुपये लेकर फरार हो जाने की प्राथमिकी दर्ज करा दी।  

यह भी पढ़ें- जिगोलो बनकर बड़े घरानों की औरतों से करिए संपर्क, नालंदा में युवाओं के साथ ऐसे हो रहा था खेल

शादी के लिए किया किशोरी का अपहरण 

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खैरा आजम गांव में शादी के नियत से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। इस घटना को लेकर अपहृत किशोरी के पिता ने अपने ही गांव के निवासी तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनकी बेटी को शादी की नियत से बहला फुसला कर अपहरण कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी