Begusarai: गले में फंदा कस विवाहिता की हत्‍या, मृतका के बेटे ने कहा-मां के साथ पापा करते थे मारपीट

बेगूसराय के मंंझौल में एक विवाहिता की मौत संदिग्‍ध स्थितियों में हो गई। मायके वालों ने गले में फंदा कसकर हत्‍या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका की एक चचेरी ननद को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:23 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:23 AM (IST)
Begusarai: गले में फंदा कस विवाहिता की हत्‍या, मृतका के बेटे ने कहा-मां के साथ पापा करते थे मारपीट
बेगूसराय में महिला की संदिग्‍ध स्थितियों में मौत। प्रतीकात्‍मक फोटो

मंझौल ( बेगूसराय), संवाद सूत्र। मंझौल ओपी क्षेत्र के मंझौल पंचायत के वार्ड सात में शनिवार की सुबह एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मृत्यु हो गई। मृतका रामकुमार साव की 38 वर्षीय पत्‍नी रेणु देवी थी। मायके वालों ने हत्‍या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका की चचेरी ननद को हिरासत में लिया है। ससुराल के अन्‍य लोग घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस हत्‍या और आत्‍महत्‍या के बिंदुओं पर जांच में जुटी है।

पति की मौत के बाद आठ साल पहले हुई थी शादी 

रेणु की यह दूसरी शादी थी। प‍हले पति की मौत के बाद करीब आठ वर्ष पहले उसकी शादी रामकुमार साव से हुई थी। रामकुमार की भी पहली पत्‍नी की मौत हो गई थी। महिला को  पहले पति से एक पुत्र है। वह अपने दादा के पास रहता है। वहीं रामकुमार को पहली पत्‍नी से तीन बेटियां हैं। वे सभी रेणु के साथ ही रहती थीं। रामकुमार और रेणु देवी को भी एक पुत्र है। वह करीब आठ साल का है।

बच्‍चे ने कहा-मां को अक्‍सर पीटते थे पापा

मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से मंझौल पहुंचे मृतका के भाई पप्‍पू कुमार ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि बहन की हत्‍या कर दी गई है। सूचना पर थानाध्‍यक्ष अजीत कुमार पहुंचे। बाद में डीएसपी सत्‍येंद्र सिंह भी पहुंचे। शव चौकी पर पड़ा था। गले पर रस्‍सी के निशान थे। इससे फांसी लगने से मौत की बात सामने आ रही है। पुलिस अधिकारी ने मृतका के पुत्र से पूछताछ की। उसने बताया कि माता-पिता में अक्‍सर विवाद होता था। पिता उसकी मां के साथ हमेशा मारपीट करते थे। मृतका की चचेरी ननद को पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि मामला संदेहास्पद लगता है  पोस्टमार्टम में मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। स्‍वजन के फर्दबयान के आधार पर प्राथमिकी की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी