Begusarai: नाबालिग को हथियार दिखाकर जबरन घर से ले गए, पिता ने कराई अपहरण की प्राथमिकी

बेगूसराय जिले के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र से एक किशोर का अपहरण कर लिया गया। लड़के के पिता ने गांव के ही युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया है। कहा है कि वे लोग घर पहुंचे और हथियार दिखकर बेटे का अपहरण कर लिया।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 12:27 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 12:27 PM (IST)
Begusarai: नाबालिग को हथियार दिखाकर जबरन घर से ले गए, पिता ने कराई अपहरण की प्राथमिकी
नाबालिग के अपहरण मामले की जांच में जुटी पुलिस। प्रतीकात्‍मक फोटो

चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय), संवाद सूत्र। चेरियाबरियारपुर के सकरबासा गांव में हथियारबंद बदमाशों ने वार्ड सात निवासी गरीब यादव के घर में घुसकर उनके नाबालिग पुत्र दिलखुश कुमार का अपहरण कर लिया। इस संबंध में अपहृत के पिता ने अपने ग्रामीण दिनेश यादव के पुत्र मुकेश कुमार, रामप्रकाश यादव के पुत्र छत्तीस कुमार, रामबली यादव के पुत्र कुंदन कुमार व समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना अंतर्गत सगराहा निवासी ब्रह्मदेव यादव पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बाइक से आए और हथियार दिखाकर ले गए अपने साथ

गरीब यादव ने बताया कि शुक्रवार की शाम वे अपने घर पर ही थे। इसी दौरान उक्त आरोपित घर में घुस गए और उनके पुत्र को अपने साथ चलने के लिए कहा। विरोध करने पर हथियार का भय दिखा कर दिलखुश को जबरन अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गए। उन्होंने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए सकुशल वापसी एवं कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष रोहित गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

लापता युवक का कुएं में मिला शव 

भगवानपुर थाना क्षेत्र के बगरस गांव स्थित एक कुएं से संदिग्ध हालत में युवक का शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त बगरस निवासी रामबहादुर महतो के 40 वर्षीय पुत्र प्रमोद महतो के रूप में की हुई है। जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में मृतक की पुत्री अंजली कुमारी ने बताया कि बुधवार को उनके पिता ज्वेलरी बेच कर वापस लौटे थे। अगले दिन वे लापता हो गए। ज्वेलरी बेचने से मिले रुपये भी उनके पास ही थे। शुक्रवार को कुंए से उनका शव बरामद होने की जानकारी मिली है। मृतक की पत्नी का निधन छह माह पूर्व हो चुका है। शव बरामदगी की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, एएसआई अनिल कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है।  

chat bot
आपका साथी