दूल्‍हे के पिता ने रख दी ऐसी शर्त, फिर नौ दो ग्‍यारह हुए बराती, दूल्‍हा भी लौटा बैरंग, वैशाली की घटना

वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में एक शादी के दौरान दूल्‍हे के पिता के दहेज के पैसे के लिए अड़ जाने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने उन्‍हें बंधक बना लिया। सारा सामान लौटाने के बाद बरातियों को किया मुक्त।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:25 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:25 AM (IST)
दूल्‍हे के पिता ने रख दी ऐसी शर्त, फिर नौ दो ग्‍यारह हुए बराती, दूल्‍हा भी लौटा बैरंग, वैशाली की घटना
वरमाला के बाद जमकर हुआ बवाल।प्रतीकात्‍मक फोटो

जंदाहा (वैशाली)संवाद सूत्र। दरवाजा लगने के बाद जयमाला के समय ही दूल्हा पक्ष दहेज में बाकी रकम की मांग को लेकर अड़ गया। उनकी इस शर्त से दुल्हन पक्ष बिदक गया। उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया। इस बीच वर पक्ष को बंधक भी बना लिया। दूसरे दिन उपहार में दिए गए सारे रकम और सामान लौटाने के बाद उन्‍हें मुक्त किया। मामला पातेपुर थाना अंतर्गत अजीजपुर चांदे पंचायत के आसमा सकरौली गांव की है।

बरातियों का जमकर किया गया स्‍वागत 

बताया गया है कि गांव में विजय सहनी की पुत्री की शादी जंदाहा थाना क्षेत्र के नारी गांव निवासी पुनीत सहनी के पुत्र से तय हुई थी। बरात मंगलवार की शाम पूरे तामझाम के साथ पहुंची थी। बरातियों के आने पर वधू पक्ष ने जमकर स्वागत किया। इसके बाद बाराती पक्ष नाचते-गाते दुल्हन के घर पर पहुंचे और वरमाला भी हुआ। इस बीच दूल्हे वाले उपहार में बाकी रकम की मांग को लेकर अड़ गए और लड़के को वधू पक्ष के घर में जाने से रोक दिया। इस मौके पर लड़के के पिता का आव-भाव देखकर लड़की पक्ष बिदक गया और पुत्री की शादी करने से इंकार करते हुए दूल्हा और उनके सगे-संबंधी को बंधक बना लिया। इधर वधू पक्ष वाले के गुस्से को देख बराति‍यों ने  वहां से निकल भागने में ही अपनी भलाई समझी।

यह भी पढ़ें- MMS वायरल करने की धमकी दे पटना से मुजफ्फरपुर तक की मनमानी, गोपालगंज पुलिस ने दबोचा

तब शादी के लिए करते रहे आरजू-मिन्‍नत 

बंधक बने दूल्हे और उनके सगे-संबंधियों को पंचायत के बाद बुधवार की दोपहर तब मुक्त किया गया जब उन्होंने वधू पक्ष के द्वारा उपहार में दिए गए सभी सामान और रुपये को वापस किया। हालांकि बाद में वर पक्ष ने शादी करने की रजामंदी भी दे दी लेकिन वधू पक्ष वाले ने यह कह कर शादी करने से इंकार कर दिया कि ऐसे लोगों के यहां शादी नहीं की जा सकती। क्योंकि वहां उनकी पुत्री ना तो सुरक्षित रह जाएगी और ना उसे खुशी मिलेगी। यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ।

यह भी पढ़ें- Begusarai: उर्वरक कंपनी के अधिकारी की पत्‍नी व बच्‍चा यूपी के आगरा से बरामद, युवक गिरफ्तार

Bihar: राजा की आएगी बरात फिल्‍म की आई याद, लेकिन इस वजह से सांसत में है वर-वधू की जान

chat bot
आपका साथी