शादी से लौट रही जहानाबाद की किशोरी को रास्‍ते में गांव के युवक ने पकड़ा, घर पहुंची तो यह था हाल

गांव में हो रही शादी से लौट रही एक किशोरी जैसे ही घर के पास पहुंची कि एक युवक उसके पास पहुंच गया। वह गांव का ही था। जब तक वह कुछ समझ पाती उसने लड़की का मुंह दबा दिया।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 03:57 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 04:00 PM (IST)
शादी से लौट रही जहानाबाद की किशोरी को रास्‍ते में गांव के युवक ने पकड़ा, घर पहुंची तो यह था हाल
शादी से लौट रही किशोरी से दुष्‍कर्म। सांकेतिक तस्‍वीर

जहानाबाद, जागरण संवाददाता। गांव में हो रही शादी समारोह (Marriage Ceremony) से सोमवार रात लौट रही नाबालिग के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्‍कर्म (Dirty Act) की घटना को अंजाम दिया है। घटना जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र की है। इस मामले की प्राथमिकी महिला थाने में दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपित जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़‍िता की मेडिकल जांच कराई गई है। 

देर रात अकेले लौट रही थी घर 

प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि गांव में ही एक जगह शादी हो रही थी। उसमें परिवार की महिलाओं के साथ किशोरी भी गई थी। देर रात वह अकेले की घर के लिए निकल पड़ी। जैसे ही वह घर के समीप पहुंची कि गांव का ही जितेंद्र कुमार वहां पहुंच गया। जब तक वह कुछ समझ पाती। उसने मुंह दबा दिया और जबरन उसे खींचते हुए सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ गंदा काम किया। फिर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह पीड़‍िता वहां से अपने घर पहुंची।  

आरोपित को पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

घर लौटी किशोरी को बदहवास देख परिवार के लोग हैरान रह गए। जब उसने आपबीती सुनाई तो सभी सन्‍न रह गए। इसके बाद परिवार के लोगों ने इसकी सूचना थाने को दी। सूचना पर त्‍वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस पहुंची। आरोपित के बारे में पूछताछ की। इसके बाद आरोपित युवक के घर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे महिला थाने के हवाले कर दिया गया। महिला थानाध्‍यक्ष बबिता कुमारी ने बताया कि स्‍थानीय सदर अस्‍पताल में पीड़‍िता की मेडिकल जांच कराई गई है। लड़की का बयान दर्ज कराने के लिए व्यवहार न्यायालय भेजा गया है। इधर दुष्कर्म की घटना के बाद गांव में तनाव का वातावरण कायम हो गया है। पु‍लिस इसको देखते हुए स्‍थ‍िति पर नजर बनाए हुुुई है। 

chat bot
आपका साथी