गोपालगंज के कोर्ट परिसर में ऊंचे पेड़ पर चढ़ गई युवती, पुलिस ने उतरवाया तब सामने आया कारण

गोपालगंज शहर स्थित सिविल कोर्ट परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवती पेड़ पर चढ़ गई। पेड़ पर चढ़ी युवती काफी ऊपर चली गई। इसके बाद वहां काफी लोग जुट गए। उसे नीचे उतरने को कहने लगे। लेकिन वह उतर नहीं रही थी।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 03:32 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 03:32 PM (IST)
गोपालगंज के कोर्ट परिसर में ऊंचे पेड़ पर चढ़ गई युवती, पुलिस ने उतरवाया तब सामने आया कारण
कोर्ट परिसर के पेड़ पर चढ़ी युवती। जागरण

गोपालगंज, जागरण संवाददाता। गोपालगंज शहर स्थित सिविल कोर्ट परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवती पेड़ पर चढ़ गई। पेड़ पर चढ़ी युवती काफी ऊपर चली गई। इसके बाद वहां काफी लोग जुट गए। उसे नीचे उतरने को कहने लगे। लेकिन वह उतर नहीं रही थी। लोगों को अनहोनी की आशंका हो रही थी। लोगों को लगा कि शायद वह आत्‍महत्‍या करने की नीयत से चढ़ी है। इसके बाद उसे बचाने के उपाय किए जाने लगे। स्‍थानीय युवाओं ने पेड़ पर चढ़कर किसी तरह युवती को नीचे उतारा। पता चला कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्‍त है। सूचना पर पहुंचे स्‍वजन उसे लेकर चले गए।  

मां के साथ काम से आई थी बाजार 

बताया जाता है कि जादोपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की करीब 19 वर्षीय युवती बुधवार को अपनी मां के साथ किसी काम से शहर आई थी। इसी दौरान वह मां को छोड़कर कोर्ट परिसर में घुस गई। मां ने शुरू में ध्‍यान नहीं दिया। इधर युवती कोर्ट परिसर के पेड़ पर चढ़ गई। देखते ही देखते वह काफी ऊपर चली गई। पेड़ पर वह झूलने लगी तब लोगों को ध्‍यान उसपर गया। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग अनहोनी की आशंका से सहमे थे। 

पेड़ की ऊंची डाली पर चढ़ती जा रही थी युवती 

इधर वह युवती पेड़ की डाली पर झूल रही थी। उसकी मां भी वहां पहुंची। वह बेटी से नीचे उतरने की गुहार लगा रही थी। लेकिन युवती और ऊपर चढ़ती जा रही थी। आसपास के लोगों के कहने का भी कोई असर नहीं हुआ। तब इसकी सूचना थाने को दी गई। नगर थाने के इंस्‍पेक्‍टर ललन कुमार पु‍लिस बल के साथ पहुंचे। स्‍थानीय कुछ युवाओं की मदद ली। किसी तरह ऊपर चढ़कर युवकों ने उसे नीचे उतारा। इसके बाद सबने राहत की सांस ली। उसकी मां ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसी वजह से ऐसी हरकत की। 

chat bot
आपका साथी