लड़की ने मोबाइल पर मैसेज कर किशोरी को बुलाया और भगा ले गई अपने साथ, वैशाली जिले की घटना

वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र से एक लड़की को अगवा करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें आठ लोगों को नामजद किया गया है। उनपर शादी की नीयत से अपहरण का आरोप लगाया गया है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:41 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:41 PM (IST)
लड़की ने मोबाइल पर मैसेज कर किशोरी को बुलाया और भगा ले गई अपने साथ, वैशाली जिले की घटना
शादी की नीयत से लड़की का अपहरण। प्रतीकात्‍मक फोटो

हाजीपुर, जागरण संवाददाता। मिलने के लिए लड़की ने ही मोबाइल पर मैसेज भेजा। किशोरी उसके के अनुसार गई तो उसका अपहरण कर लिया गया। बाद में बात सामने आई कि शादी की नीयत से अपहरण (Kidnapping for Marriage) कर लिया गया है। इस बाबत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें आठ लोगों को नामजद किया गया है। मामला हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

हरौली स्‍टेट बैंक के पास लड़की को बुलाया 

बताया गया है कि सदर थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय एक किशोरी को देसरी थाना  क्षेत्र के ममरेजपुर गांव की चांदनी कुमारी ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर बुलाया। मैसेज में कहा कि वह हरौली स्‍टेट बैंक के पास आए। जरूरी बात है। इसपर कि‍शोरी अपने घर से निकल गई। मां को बताया कि थोड़ी देर में आ रही है। उसने मैसेज की जानकारी भी दी। लेकिन थोड़ी देर की जगह वह शाम तक नहीं आई। तब उसकी मां ने खोजबीन शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चला। इससे परिवार के लोग चिं‍तित हो गए। इसके बाद उसकी मां ने चांदनी के मोाबइल पर बातचीत करने की कोशिश की। लेकिन बात हुई नहीं। इसी दौरान पता चला कि चांदनी ने ही परिवार के लोगों के साथ‍ मिलकर शादी कराने की नीयत से किशोरी का अपहरण कर लिया है। 

शादी कराने की नीयत से किया अपहरण 

लड़की को अगवा करने की शिकायत लेकर स्‍वजन थाने पहुंचे। घटना को लेकर अपहृता की मां ने देसरी थाना क्षेत्र के ममरेजपुर निवासी चांदनी कुमारी, उसके पिता धर्मेन्द्र ठाकुर, मां रुक्मिणी देवी, सुबोध ठाकुर, तारकेश्वर और ज्योति कुमारी के अलावा राजापाकर निवासी प्रियंका देवी तथा सुमन ठाकुर पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के आलोक में सदर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। किशोरी की बरामदगी को लेकर पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। कुछ लोगों का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। 

chat bot
आपका साथी