पटना की विवाहिता का आरा में फंदे से लटका मिला शव, भाई ने ससुरालवालों पर लगाया हत्‍या का आरोप

भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के खरौना गांव में शुक्रवार रात पंखे से विवाहिता का पंखे से लटका शव बरामद किया गया। मृतका 23 वर्षीय निधि देवी तरारी थाना क्षेत्र के खरौना गांव निवासी नीरज राय की पत्‍नी थी। पति रेलवे में यूपी के बहराइच में कार्यरत है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:48 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:48 PM (IST)
पटना की विवाहिता का आरा में फंदे से लटका मिला शव, भाई ने ससुरालवालों पर लगाया हत्‍या का आरोप
निधि की फाइल फोटो और विलाप करते स्‍वजन। जागरण

आरा/ तरारी, जागरण टीम। भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के खरौना गांव में शुक्रवार रात पंखे से विवाहिता का पंखे से लटका शव बरामद किया गया। मृतका 23 वर्षीय निधि देवी तरारी थाना क्षेत्र के खरौना गांव निवासी नीरज राय की पत्‍नी थी। पति रेलवे में यूपी के बहराइच में कार्यरत हैं। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। इधर, मृतका के बड़े भाई संजीत कुमार ने दहेज में बुलेट की मांग को लेकर मृतका के पति, जेठ व जेठानी पर मारपीट कर रस्सी से गला दबाकर मारने एवं फिर पंखे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है।

चार माह पहले गौना के बाद आई थी ससुराल 

बताया जाता है कि पटना जिला के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के नुरचक गांव निवासी शिवकुमार राय ने अपनी पुत्री निधि देवी की शादी 10 दिसंबर वर्ष 2020 को तरारी थाना क्षेत्र के खरौना गांव निवासी हरिद्वार राय के पुत्र नीरज राय से की थी। लेकिन,  गौना शादी के पांच माह के बाद 10 मई 2021 को हुआ था। भाई का आरोप है कि ससुराल जाने के कुछ दिन बाद से ही उसके पति, जेठ एवं जेठानी बराबर उसे प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। मायके वालों से लगातार दहेज में बुलेट की मांग की जाती थी। उसे बातचीत करने के लिए मोबाइल भी नहीं दिया जाता था। जब ससुराल के कोई सदस्य सामने बैठे होते थे, तभी उसे मोबाइल द्वारा मायके वाले से बात कराई जाती थी।

पति का दूसरी महिला से है अवैध संबंध 

तीन दिन पूर्व निधि ने फोन किया था और अपने मायके वाले से बोली थी कि वे उन्हें बुला लें। इस बीच यह घटना घट गई। रिश्तेदार जब उसके ससुराल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि निधि का शव पंखे से लटका हुआ है। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतका के भाई संजीत कुमार बताया कि उसकी बहन के पति का अफेयर परिवार की एक महिला से है। मृतका के पिता शिव कुमार राय सीआरपीएफ में कार्यरत हैं। फिलवक्त वह जम्मू में पोस्टेड हैं। मृतका के परिवार में मां प्रमिला देवी, तीन भाई संगीत, नितेश एवं युवराज हैं। इस घटना के बाद मृतका की मां प्रमिला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

chat bot
आपका साथी