गोपालगंज में एक साथ उठी तीन कामगारों की अर्थी, लखनऊ जाते समय ट्रक की चपेट में आ गए थे

उत्तर प्रदेश के बइराइच में ट्रक व आटो की टक्कर में महम्मदपुर थाना क्षेत्र के परसौनी के तीन कामगारोंं की मौत से गांव में मातम पसरा है। मंगलवार की देर शाम तीनोंं कामगारोंं का शव गांव लाया गया। स्वजनोंं की चीत्कार से ग्रामीण भी अपने आंसू थाम नहीं सके।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 11:59 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 12:11 PM (IST)
गोपालगंज में एक साथ उठी तीन कामगारों की अर्थी, लखनऊ जाते समय ट्रक की चपेट में आ गए थे
उत्तर प्रदेश के बइराइच में ट्रक व आटो की टक्कर मेंं तीन की मौत। सांकेतिक तस्‍वीर

बैकुंठपुर (गोपालगंज), संवाद सूत्र। उत्तर प्रदेश के बइराइच में ट्रक व आटो की टक्कर में महम्मदपुर थाना क्षेत्र के परसौनी के तीन कामगारोंं की मौत से गांव में मातम पसरा है। मंगलवार की देर शाम तीनोंं कामगारोंं का शव गांव लाया गया। स्वजनोंं की चीत्कार से ग्रामीण भी अपने आंसू थाम नहीं सके। तीनोंं कामगारों की अर्थी एक साथ उठी। नारायणी नदी के डुमरिया घाट पर सभी की अंत्येष्टि की गई। 

प्‍लाइवुड फैक्‍ट्री जाते समय ट्रक ने आटो में मारी टक्‍कर 

महम्मदपुर थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी रामायण महतो के पुत्र 45 वर्षीय महेश महतो, हरीलाल सहनी के पुत्र 50 वर्षीय कारी सहनी उर्फ शंभू सहनी तथा बबन सहनी के पुत्र 21 वर्षीय शिवकुमार सहनी सोमवार को एक साथ बहराइच स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री मेंं काम करने के लिए निकले थे। लखनऊ एक्सप्रेस से मंगलवार की सुबह तीनोंं लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन पर उतरे। यहां से आटो पकड़ कर ये लोग प्लाईवुड फैक्ट्री जा रहे थे। बहराइच पहुंचने ही वाले थे कि ट्रक ने आटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में परसौनी गांव निवासी महेश महतो, कारी सहनी तथा शिवकुमार सहनी की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने हादसे में मारे गए तीनों कामगारों की उनके आधार कार्ड के आधार पर पहचान करने के बाद इसकी सूचना मोबाइल से फोन कर स्वजनोंं को दी।

मौत की सूचना मिलते ही गांव में मच गया था कोहराम

हादसे में तीन कामगारों की मौत होने की सूचना मिलते ही परसौनी गांव के ग्रामीण सन्न हो गए। हादसे में मारे गए तीनोंं कामगारों के स्वजन कुछ ग्रामीणोंं के साथ बहराइच के लिए रवाना हो गए। मंगलवार की शाम तीनों कामगारों का शव परसौनी गांव लाया गया। एक साथ अपने गांव के तीन लोगों का शव देखकर परसौनी गांव रो उठा। स्वजनों के चित्कार से ग्रामीणों भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। गांव से तीनों कामगारों अर्थी एक साथ उठी। डुमरिया घाट पर नारायणी नदी के किनारे तीनोंं कामगारों की अंत्येष्टी की गई। 

chat bot
आपका साथी