सिवान में आवारा कुत्तों का आतंक, 23 दिन में 2,195 लोगों को काट खाया

सिवान में आवारा कुत्‍तों से लोग दहशत में हैं। बच्‍चों और महिलाओं का तो घर से निकलना मुहाल है। फरवरी में सिर्फ 23 दिनों में आवारा कुत्‍तों ने 2195 लोगों को काट लिया है। ऐसे में भी प्रशासन सिर्फ मूक दर्शक बना बैठा है।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 04:50 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 04:50 PM (IST)
सिवान में आवारा कुत्तों का आतंक, 23 दिन में 2,195 लोगों को काट खाया
आवारा कुत्‍तों के आतंक से लोग दहशत में , सांकेतिक तस्‍वीर ।

 सिवान, जागरण संवादाता। जिले में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। सड़कें, गलियों व मोहल्लों में आवारा कुत्तों का आतंक से लोग दहशत में हैं। जिले आवारा कुत्ते इधर-उधर मटरगश्ती कर रहे है और आए दिन लोगों को काटकर घायल भी कर रहे हैं। ऐसे में लोग खासकर बच्‍चे घर से निकलने में भी डर रहे हैं । बावजूद प्रशासन मूक दर्शक बना बैठा है।

यह हालात सिर्फ शहर की नहीं बल्कि सिवान के गांवों की भी है, जहां आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीणों की भी परेशानी बढ़ गई है। महिलाएं और बच्चे इन आवारा कुत्तों से काफी भयभीत हैं। इन सबके बीच प्रशासन इन आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।  महज 23 दिनों में 2, 195 लोगों को कुत्तों ने काटा है। जो एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। कुत्तों की तादाद काफी बढ़ जाने के कारण भी  हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।

कहते हैं अधिकारी

सदर अस्पताल के प्रबंधक एसरारूल हक ने बताया कि सदर अस्पताल में सिर्फ फरवरी माह में ही 23 तारीख तक 2,195 लोगों को एंटी रैंबीज की सुई दी गई है। आए दिन इन मरीजों की संख्‍या में काफी बढ़ोतरी हो रही है।

फरवरी माह में रेबीज सुई लेने वालों का आंकड़ा :

दिन   संख्या

1 फरवरी     227

2 फरवरी     165

3 फरवरी     239

4 फरवरी     177

5 फरवरी 0    6

6 फरवरी  0    2

7 फरवरी     रविवार

8 फरवरी     246

9 फरवरी 0    1

10 फरवरी   00

11 फरवरी   05

12 फरवरी   08

13 फरवरी   117

14 फरवरी   रविवार

15 फरवरी 0  3

16 फरवरी   118

17 फरवरी   185

18 फरवरी 0  4

19 फरवरी 0  2

20 फरवरी   230

21 फरवरी   रविवार

22 फरवरी   229

23 फरवरी   231

chat bot
आपका साथी