तेजस्‍वी बोले- पानी में बह गया 264 करोड़ से बने सत्तरघाट महासेतु का भाग, खबरदार! अगर किसी ने इसे नीतीश जी का भ्रष्टाचार कहा तो...

तेजस्‍वी का आरोप है कि गोपालगंज जिले में 264 करोड़ की लागत से बने सत्‍तरघाट पुल का एक भाग सीएम नीतीश के उद्घाटन करने के 29 दिन बाद ही टूट गया है। सरकार ने इससे इनकार किया है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 10:10 AM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 11:31 PM (IST)
तेजस्‍वी बोले- पानी में बह गया 264 करोड़ से बने सत्तरघाट महासेतु का भाग, खबरदार! अगर किसी ने इसे नीतीश जी का भ्रष्टाचार कहा तो...
तेजस्‍वी बोले- पानी में बह गया 264 करोड़ से बने सत्तरघाट महासेतु का भाग, खबरदार! अगर किसी ने इसे नीतीश जी का भ्रष्टाचार कहा तो...

पटना, जेएनएन/ एएनआइ। बिहार के गोपालगंज जिले में 264 करोड़ की लागत से बने सत्तरघाट महासेतु के टूटने को लेकर राजनीति हो रही है। नेता पतिपक्ष तेजस्‍वी यादव का आरोप है कि पुल का एक भाग बुधवार को पानी के बढ़ते दबाव के कारण ध्वस्त हो गया। पुल का उद्घाटन पिछले ही महीने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। हालांकि, राज्‍य सरकार ने पुल के सुरक्षित होने का दावा किया है। साथ ही कहा है कि दरअसल इस पुल से दो किमी दूर स्थित एक छोटे पुल का एप्रोच पथ टूटा है।

दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए पुल के ध्‍वस्‍त होने की बात कही है। उन्‍होंने नीतीश सरकार पर तंज कसा है कि 29 दिन के भीतर ही 264 करोड़ की लागत से बना पुल ध्वस्त हो गया है।

तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, ''8 वर्ष में 263.47 करोड़ की लागत से निर्मित गोपालगंज के सत्तर घाट पुल का 16 जून को नीतीश जी ने उद्घाटन किया था आज 29 दिन बाद यह पुल ध्वस्त हो गया। खबरदार! अगर किसी ने इसे नीतीश जी का भ्रष्टाचार कहा तो? 263 करोड़ तो सुशासनी मुंह दिखाई है। इतने की तो इनके चूहे शराब पी जाते है।''

8 वर्ष में 263.47 करोड़ की लागत से निर्मित गोपालगंज के सत्तर घाट पुल का 16 जून को नीतीश जी ने उद्घाटन किया था आज 29 दिन बाद यह पुल ध्वस्त हो गया।

ख़बरदार!अगर किसी ने इसे नीतीश जी का भ्रष्टाचार कहा तो?263 करोड़ तो सुशासनी मुँह दिखाई है।इतने की तो इनके चूहे शराब पी जाते है pic.twitter.com/cnlqx96VVQ

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 15, 2020

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार तेजस्‍वी ने कहा कि आठ साल में बनकर तैयार हुआ सत्तरघाट पुल उद्घाटन के 29 दिन बाद ध्वस्त हो गया। इस पर 264 करोड़ रुपये का खर्च आया था। तेजस्‍वी ने सवाल किया है कि क्या मुख्यमंत्री ने अपनी वाह-वाही के लिए समय से पहले पुल का उद्घाटन किया? उन्‍होंने पु​ल बनाने वाली कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की भी मांग की है।

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार इस बाबत राज्‍य सरकार में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि जो एप्रोच पथ टूटा है वह सत्‍तरघाट पुल से दो किमी दूर है। यह एक छोटे पुल का एप्रोच पथ है। सूचना व जनसंपर्क विभाग ने भी बयान जारी कर सत्‍तरघाट पुल के सुरक्षित होने की बात कही है।

बता दें कि पिछले माह 16 जून को ही सीएम नीतीश कुमार ने पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस महासेतु का उद्घाटन किया था। गोपालगंज को चंपारण से और इसके साथ तिरहुत के कई जिलों से इस माह सेतु को जोड़ने का यह अतिमहत्वकांक्षी पुल है। इसके निर्माण में करीब 264 करोड़ की लागत आई है। 

chat bot
आपका साथी