लाल लहंगा में दुल्हन तो सुनहरी शेरवानी में चमकते दिखे दूल्हा तेजस्वी, देखिए शादी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें
Tejashwi Yadav Wedding in Pics लालू प्रसाद यादव के छोटे लाल तेजस्वी यादव की शादी दिल्ली की रिचेल उर्फ राजश्री के साथ हुई। दिल्ली में शादी के दौरान तेजस्वी सुनहरी शेरवानी में थे तो दुल्हन रिचेल लाल लहंगा में दिखीं। यहां देखिए शादी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें।
पटना, आनलाइन डेस्क। लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasasd Yadav) के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की दिल्ली की रिचेल (Rachel) उर्फ राजश्री (Rajshree) के साथ शादी हुई। इसके लिए दिल्ली के साकेत स्थित मीसा भारती (Misa Bharti) के सैनिक फार्म हाउस में तैयारियां की गईं थीं। रिचेल व तेजस्वी बचपन के दोस्त हैं। दुल्हन लाल लहंगा में तो दूल्हा सुनहरी शेरवानी में खूब चमक रहे थे। यहा सबसे देखिए इस शादी की विभिन्न रस्मों की खास तस्वीरें।
सगाई के बाद सामने आई तेजस्वी-राजश्री की यह पहली तस्वीर
तेजस्वी यादव की दुल्हन रिचेल उर्फ राजश्री की यह तस्वीर दोनों की सगाई के बाद की है। यह पहली तस्वीर है, जिसने तेजस्वी की दुल्हन के सस्पेंस पर पड़े पर्दे को खत्म किया।
सगाई के बाद हुई जयमाल की रस्म, नहीं पहुंच सके तेज प्रताप
सगाई के तुरंत बाद जयमाल की रस्म संपन्न हुई। इसमें दोनों परिवारों के करीबी सदस्य शामिल रहे, लेकिन तेज प्रताप यादव की गैर हाजिरी खटकने वाली थी। बकौल तेज प्रताप, वे दिल्ली के ट्रैफिक जाम में फंस जाने के कारण समय पर पहीं पहुंच सके।
शादी में शामिल नहीं हो सकीं बहन रोहिणी, ट्वीट कर दी बधाई
तेजस्वी की शादी के बाद बहन रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर दी बधाई। वे समारोह में शामिल नहीं हो सकी हैं। उन्होंने यह तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है कि वे परिवार के पास नही हैं, फिर भी उनका आशीर्वाद दोनो के साथ है।
तेज प्रताप यादव के पैर छूकर दुल्हन ने लिया आशीर्वाद
शादी समारोह में तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप विलंब से पहुंचे। वहां पहुंचने पर नई दुल्हन ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
करीबी रिश्तेदार हुए शामिल, बेहद खुश मगर कमजोर दिखे लालू
शादी में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य ही शामिल हुए। इस दौरान लालू प्रसाद यादव बेहद खुश नजर आए। हालांकि, चेहरे पर उम्र व बीमारी की झलक भी दिख रही थी।
बेटे की शादी में बेहद सुंदर लग रहीं थीं मां राबड़ी देवी
बेटे की शादी में मां राबड़ी देवी का लुक बेहद सुंदर लग रहा था। बेटी हेमा ने यह बात अपने ट्वीट में लिखी है। एक और बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी व राबड़ी की यह तस्वीर पोस्ट की है।