शादी की खुशी में जमकर नाचे थे तेजस्वी यादव, खुद शेयर किया था ये वीडियो; आप भी देख लें
Tejashwi Yadav Marriage Dance Video बिहार के सबसे चर्चित और बड़े राजनीतिक घराने लालू यादव और राबड़ी देवी के परिवार में करीब तीन वर्ष के बाद आज फिर से शहनाई बजने वाली है। तेजस्वी यादव के सिर सेहरा बंधने के साथ लालू-राबड़ी की आखिरी संतान की भी शादी हो जाएगी।
पटना, आनलाइन डेस्क। Tejashwi Yadav Marriage Dance: बिहार के सबसे चर्चित और बड़े राजनीतिक घराने लालू यादव और राबड़ी देवी के परिवार में करीब तीन वर्ष के बाद आज फिर से शहनाई बजने वाली है। तेजस्वी यादव के सिर सेहरा बंधने के साथ लालू-राबड़ी की आखिरी संतान की भी शादी हो जाएगी। मीसा भारती, रोहिणी, राजलक्ष्मी, धनु, रागिनी सहित राज्य की सभी सात बहनों की शादी पहले ही हो चुकी है। इस परिवार में आखिरी शादी तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव की हुई थी। 12 मई 2018 को वह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय से परिणय सूत्र में बंधे थे। हालांकि, यह शादी टिकाऊ साबित नहीं हुई। अपने बड़े भाई की शादी में तेजस्वी यादव जमकर नाचे थे।
वायरल हुआ था तेजस्वी का डांस वाला वीडियो
अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव की शादी की खुशी में तेजस्वी यादव जमकर नाचे थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। दरअसल, तेजस्वी ने इस पूरे वाकये का वीडियो खुद ही शेयर किया था। उन्होंने ट्वटिर पर इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा था - देसी छोरे डांस फ्लोर पर... भाई की शादी... हम लोग हम हैं... सीधा और सरल...। तेजस्वी का यह ट्वीट अंग्रेजी में था। 12 मई 2018 को यह तेजस्वी के यह वीडियो ट्वीट करने के बाद लोगों ने इसे हाथोंहाथ लिया था।
तेजस्वी यादव की सगाई: बचपन की दोस्त से करेंगे शादी; जानिए कौन है दुल्हन, कहां हुई थी पहली मुलाकात Desi boys on the floor..Brother’s wedding..We are as we are...Simple & Straight forward pic.twitter.com/eDov7E2Jcq
यही वीडियो साझा किया था तेजस्वी ने
तेजस्वी के इस वीडियो 8 दिसंबर 2021 की दोपहर 12 बजे तक 78 हजार लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को 1209 लोगों ने ट्वीट जबकि 160 लोगों ने कोट ट्वीट किया था। इस वीडियो को 7860 लोगों ने लाइक किया है।
फिर से साथ दिखने लगे हैं दोनों भाई
यह भी एक संयोग ही है कि तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के बीच की दूरियां काफी लंबे अरसे के बाद फिर से कम हो गई हैं। कुछ दिनों पहले तक दोनों भाइयों के बीच तीखी बयानबाजी का दौर चल रहा था। अब वे दोनों फिर से एक साथ दिखने लगे हैं। और तो और अपने छोटे भाई की शादी के लिए तेज प्रताप पहले ही दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे दिल्ली में सगाई समारोह की तैयारियों में लगे हुए हैं।