नालंदा की लड़की को 'दोस्ती गैंग' के साथ सेल्फी लेना पड़ा महंगा, सहेली बनी 'स्वीट-गर्ल' कर रही ब्लैकमेल

Bihar Crime बिहार के नालंदा में एक गैंग भोली भाली लड़कियों से पहले दोस्ती करता है। भरोसा जीतने के बाद लड़कियों के साथ तस्वीरें ले लेता है। फिर यह गैंग तस्वीर वायरल करने के नाम पर लड़कियों को ब्लैकमेल करता है।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:02 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:20 PM (IST)
नालंदा की लड़की को 'दोस्ती गैंग' के साथ सेल्फी लेना पड़ा महंगा, सहेली बनी 'स्वीट-गर्ल' कर रही ब्लैकमेल
नालंदा की नाबालिग छात्र को ब्लैकमेल करने की कोशिश। सांकेतिक तस्वीर

नालंदा, जागरण संवाददाता। Bihar Crime बिहार के नालंदा जिले में एक ऐसा गैंग एक्टिव है जिसके मेंबर पहले तो लड़कियों से दोस्ती करते हैं, फिर उनका भरोसा जीतने के बाद उनके साथ गलत काम करने लगते हैं। इस गैंग के मेंबर बड़े शातिराना ढंग से पहले भोली-भाली लड़कियों को अपनी बातों में फंसाते हैं। उनसे धीरे-धीरे दोस्ती करते हैं। बात आगे बढ़ती है और गैंग के सदस्य लड़की की तस्वीर खींच लेते हैं। तस्वीर खींचने के बाद गैंग अपना असली काम शुरू करता है। वह लड़कियों को ब्लैकमेल करने लगता है। नालंदा के पावापुरी ओपी क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने ऐसे गैंग के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। 

तस्वीर के जरिए करते हैं ब्लैकमेल

दरअसल, नालंदा के पावापुरी ओपी क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी का मामला पुलिस के सामने आया है। महिला थाना में दिए आवेदन में नाबालिग छात्रा ने उल्लेख किया है कि 25 सितंबर को हाईस्कूल से वो लौट रही थी। इसी बीच बाइक सवार तीन लोगों ने छेड़खानी शुरू कर दी। नाबालिग छात्रा का आरोप है कि छेड़खानी का विरोध करने पर बाइक सवार मनचले अपहरण करने की धमकी देने लगे। छात्रा ने अपने स्वजनों की इसकी जानकारी दी। 

गैंग में लड़की भी है शामिल

बताया जाता है कि लड़की के पिता ने छेड़खानी को लेकर पुलिस से शिकायत करने की बात कही। लेकिन बदमाशों को इस बात की भनक लग गई। पीड़ित छात्रा का कहना है कि पुलिस तक मामले ना पहुंचे इसको लेकर बदमाश इंटरनेट मीडिया पर गलत तरीके से फोटो वायरल करने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने बताया कि उक्त लोग एक गैंग चलाते हैं, जिसमें एक लड़की भी शामिल है। ये लोग दोस्ती के नाम पर फोटो खिंचवाते हैं, फिर ब्लैकमेल करते हैं। थानाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने बताया कि आवेदन मिलते ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी