संगठन विस्तार के स्कूल में लगेगी सुशील मोदी की क्लास, भाजपा के कई बड़े दिग्गज बांटेंगे ज्ञान

बिहार की सत्ता से बाहर किए जाने के बाद भाजपा ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को नया टास्क थमाना शुरू कर दिया है। पार्टी ने बतौर क्षेत्रीय प्रशिक्षक संगठन कार्य के लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री को इस्तेमाल करने का निर्णय किया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 05:20 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 05:20 PM (IST)
संगठन विस्तार के स्कूल में लगेगी सुशील मोदी की क्लास, भाजपा के कई बड़े दिग्गज बांटेंगे ज्ञान
राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी। जागरण आर्काइव। -

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार की सत्ता से बाहर किए जाने के बाद भाजपा ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को नया टास्क थमाना शुरू कर दिया है। पार्टी ने बतौर क्षेत्रीय प्रशिक्षक संगठन कार्य के लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री को इस्तेमाल करने का निर्णय किया है। भाजपा ने 28 से 31 जनवरी तक क्षेत्रीय बैठक और चार से 14 जनवरी तक करीब 1100 मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का कार्यक्रम तय किया है।

पहले चरण में 28 से 31 जनवरी तक क्षेत्रीय पाठशाला में मंडल स्तरीय प्रशिक्षक तैयार किए जाएंगे। सुशील मोदी के अलावा मंगल पांडेय, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, रविशंकर प्रसाद और अश्विनी चौबे भी कक्षा लेंगे। इसके अलावा बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय, कृषि एवं सहकारिता मंत्री, अमरेंद्र प्रताप सिंह, पर्यटन मंत्री जीवेश कुमार, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, डॉ. प्रेम कुमार और रामनारायण मंडल का प्रबोधन होगा। 

प्रदेश नेतृत्व ने इसके बाद मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर लगाने का कार्यक्रम तैयार किया है। 2014 से लेकर अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां, आत्मनिर्भर भारत और बिहार बनाने की रणनीति, पार्टी की रीति-नीति की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा संगठन विस्तार और जन सरोकार से संबंधित विषयों के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जाएगी। भाजपा का सर्वाधिक जोर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर में नये कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य दलों से जुड़े नेताओं को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराना है। विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में दूसरे दलों के कार्यकर्ता क्षेत्रीय स्तर और मंडल पर भाजपा से जुड़े हैं। भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी मृत्युंजय झा ने बताया कि तीन से चार जिलों पर एक क्षेत्रीय शिविर लगाने का निर्णय किया है।

जाने कब कहां है प्रशिक्षण शिविर

भाजपा संगठनात्मक 45 जिलों के लिए 13 क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी। आरा में 30 जनवरी, गया में 31 जनवरी, नवादा में 30, दानापुर में 31 जनवरी, बेगूसराय में 29 जनवरी, सिवान 29, मधुबनी में 31, मुजफ्फरपुर में 30, बेतिया में 28, भागलपुर में 28, जमुई में 28 जनवरी, मधेपुरा में 30 जनवरी और पूर्णिया में 30 जनवरी का तारीख तय किया है।

chat bot
आपका साथी