Sushant Singh Rajput Case: संजय राउत बोले- मैं नीतीश को मानता था समझदार नेता, सुशांत पर राजनीति गलत

शिवसेना नेता संजय राउत ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सुशांत मामले में राजनीति करना गलत है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 02:08 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 11:25 PM (IST)
Sushant Singh Rajput Case: संजय राउत बोले- मैं नीतीश को मानता था समझदार नेता, सुशांत पर राजनीति गलत
Sushant Singh Rajput Case: संजय राउत बोले- मैं नीतीश को मानता था समझदार नेता, सुशांत पर राजनीति गलत

पटना, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में राजनीतिक गलियारे से बयानबाजी लगातार जारी है। अब बिहार और महाराष्ट्र सरकार आमने-सामने हो गई है। इस बीच मंगलवार को नीतीश कुमार ने मामले की जांच सीबीआइ को सौंपने की रिफारिश कर दी है। इधर, शिवसेना नेता संजय राउत ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जुबानी हमला बोला है। 

मेरी संवेदना सुशांत के साथ 

संजय राउत ने कहा कि बिहार में चुनाव का माहौल है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में राजनीति करना ठीक नहीं है। देश के साथ मेरी भी संवेदना सुशांत के परिवार के साथ है। संजय ने कहा कि मैं नीतीश कुमार को समझदार नेता मानता था। वे सब जानते हैं। जहां तक मामले में हमारी पुलिस की ओर से असहयोग करने की बात है, तो मुंबई पुलिस की तुलना स्कॉटलैंड पुलिस से की जाती थी। हमारे पुलिस कमिश्नर और उनकी टीम होशियार है। 

फडणवीस को दिया जवाब, राजनीति का समय होता है 

देवेंद्र फडणवीस की पत्नी के मुंबई में किसी के सुरक्षित न होने के बयान पर संजय राउत ने कहा, अभी छह महीने पहले तक देवेंद्र ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, तब क्या पुलिस ठीक थी? तब तो गृह मंत्रालय भी उन्हीं के पास था। संजय ने कहा कि राजनीति करने का एक समय होता है, राजनीति करने का प्रसंग होता है। हर बात पर राजनीति ठीक नहीं। सुशांत सिंह राजपूत के लिए पूरे देश के साथ हम भी न्याय चाहते हैं। 

chat bot
आपका साथी