Sushant Singh Rajput Case: बिहार पुलिस पर मुंबई में FIR की चर्चा, ट्वीट कर DGP ने बताया अफवाह

Sushant Singh Rajput Case सुशांत मामले में एक युवक द्वारा बिहार पुलिस पर मुंबई में एफआइआर दर्ज कराने की चर्चा फैली थी। बिहार के डीजीपी ने इसकी तहकीकात की फिर इसे गलत बताया है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 04:16 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 09:16 AM (IST)
Sushant Singh Rajput Case: बिहार पुलिस पर मुंबई में FIR की चर्चा, ट्वीट कर DGP ने बताया अफवाह
Sushant Singh Rajput Case: बिहार पुलिस पर मुंबई में FIR की चर्चा, ट्वीट कर DGP ने बताया अफवाह

पटना, जेएनएन। Sushant Singh Rajput Case: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में बिहार व महाराष्‍ट्र में एफआइआर का खेल शुरू होने की सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है। सुशांत के पिता द्वारा बेटे की मौत को लकर दर्ज एफआइआर की जांच करने गई बिहार पुलिस की टीम को वहां विरोध झेलना पड़ा। इस मामले में बुधवार को खबर फैली कि महाराष्‍ट्र पुलिस से हमदर्दी जताते हुए एक व्‍यक्ति ने मुंबई के बांद्रा थाने में मुंबई गई बिहार पुलिस की टीम के खिलाफ एफआइआर दर्ज करा दी है। फिर खबर आई कि मुंबई में बिहार पुलिस की टीम पर एफआइआर करने वाले के खिलाफ पटना में भी किसी ने एफआइआर दर्ज करा दी है। हालांकि, बाद में बिहार के डीजीपी गुप्‍तेश्‍वर पांडेय ने इसकी तहकीकात की और कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। उन्‍होंने मुंबई में बिहार पुलिस की टीम पर एफआइआर से इनकार किया।

पटना में बिहार पुलिस को परेशान करने की एफआइआर

विदित हो कि बुधवार को सोशल मीडिया पर खबर फैली थी कि मुंबई में करनी सेना के अजय सिंह सेंगर ने मुंबई के बांद्रा थाने में सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच करने गई बिहार पुलिस की टीम के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। फिर, सेंगर पर विशाल सिंह नामक युवक द्वारा पटना के राजीव नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराने की बात सामने आई। 

डीजीपी बोले: एफआइआर की बात गलत

इस मामले में बिहार के डीजीपी गुप्‍तेश्‍वर पांडेय ने कहा कि उनकी मुंबई के पुलिस कमिश्‍नर परमवीर सिंह से बात हुई है। उन्‍होंने ऐसी किसी एफआइआर से इनकार किया।

chat bot
आपका साथी