सुमो ने किया नामांकन तो CM नीतीश कुमार बोले, कम लोगों को मिलता है चारों सदन में काम करने का मौका

राज्यसभा उप चुनाव के लिए सुशीला मोदी ने एनडीए की ओर से बतौर भाजपा प्रत्याशी पर्चा भर दिया। पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल उप मुख्यमंत्री रेणु देवी और भाजपा के मंत्रियों के साथ नामांकन किया।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 02:35 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 10:57 PM (IST)
सुमो ने किया नामांकन तो CM नीतीश कुमार बोले, कम लोगों को मिलता है चारों सदन में काम करने का मौका
प्रमंडलीय आयुक्‍त के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल करते सुशील मोदी। जागरण।

पटना, जेएनएन। राज्यसभा उप चुनाव के लिए सुशीला मोदी ने एनडीए की ओर से बतौर भाजपा प्रत्याशी पर्चा भर दिया। पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी और भाजपा के मंत्रियों के साथ नामांकन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत कम लोगों को चारों सदन में काम करने का अवसर मिलता है। भाजपा ने सुशील मोदी को यह अवसर दिया है। सुशील मोदी को बधाई। इसी तरह समाज सेवा करते रहें। मेरी यही शुभकामनाएं हैं। गौरतलब है कि बिहार के उप मुख्‍यमंत्री के पद पर लगातार 15 सालों तक रहने के बाद भाजपा ने जब चौथे टर्म में सुशील कुमार मोदी को हटा दिया तो राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चा हाेने लगी थी। हालांकि, भाजपा के शीर्ष नेताओं ने कहा था कि सुशील मोदी को बड़ी जिम्‍मेदारी दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी