शार्टकट पर नहीं हों निर्भर, मेहनत व ईमानदारी से मिलती सफलता

अपने करियर के प्रति सजग रहें। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 01:53 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 01:53 AM (IST)
शार्टकट पर नहीं हों निर्भर, मेहनत व ईमानदारी से मिलती सफलता
शार्टकट पर नहीं हों निर्भर, मेहनत व ईमानदारी से मिलती सफलता

पटना। अपने करियर के प्रति सजग रहें। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। शार्टकट पर निर्भर नहीं रहें। लोगों की यह सोच है कि शार्टकट वाले सफल होते हैं, उनका सोचना गलत है। मेहनत और ईमानदारी से सफलता प्राप्त की जाती है। आपके पास अगर मेरिट है तो आपको कहीं कोई परेशानी नहीं होगी। मेरिट रखें और लोगों के प्रति सकारात्मक सोच भी रखें। ये बातें केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के सचिव सह निफ्ट के अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहीं। वह शुक्रवार को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान पटना (निफ्ट) के वर्ष 2020 एवं 2021 के छात्र-छात्राओंके लिए बापू सभागार में आयोजित 11वें दीक्षा समारोह को संबोधित कर रहे थे।

निफ्ट के महानिदेशक शांतमनु ने कहा कि कभी भी निराश नहीं होना चाहिए। अभी समय है। आप अपने सपने को पूरा करें। जीवन को एक नियम के अनुसार चलाएं। अच्छे-अच्छे जर्नल और अखबार पढ़ें। अपनी हॉबी को कभी भी नहीं मारें। जीवन का आनंद हॉबी से ही पूरा हो सकता है। निफ्ट पटना के डायरेक्टर प्रो. संजय श्रीवास्तव ने संस्थान के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया। प्रो. श्रीवास्तव ने पिछले वर्ष की गतिविधियों के बारे में अतिथियों व स्टूडेंट्स को बताया। फैशन शिक्षा में विस्तार और बेंचमार्किंग के माध्यम से निफ्ट की यात्रा के बारे में भी लोगों की जानकारी दी।

----------

: 392 स्टूडेंट्स को मिली डिग्री :

निफ्ट पटना के वर्ष 2020 एवं 2021 के लिए आयोजित दीक्षा समारोह में 392 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी गई। इनमें 16 को गोल्ड मेडल दिया गया। छह डिपार्टमेंट के एक-एक मेधावी विद्यार्थी को मेडल मिला। 2021 में पासआउट होने वाली आर्या को तीन गोल्ड मेडल मिले। एक्सेसरी डिजाइन के आर्या को बेस्ट एकेडमिक इयर परफॉर्मेंस अवार्ड के साथ-साथ, एक्स्ट्रा ऑडिनरी सर्विस अवार्ड व स्टूडेंट ऑफ द इयर के अवार्ड से नवाजा गया। वहीं, 2020 में पास आउट होने वाली मुनिबा व अंशिका सेठ को दो-दो गोल्ड मेडल मिले। एक्सेसरी डिजाइन की मुनिबा को बेस्ट एकेडमिक ईयर परफार्मेस अवार्ड व स्टूडेंट आफ द इयर अवार्ड दिया गया। वहीं, फैशन कम्युनिकेशन की अंशिका सेठ को बेस्ट एकेडमिक ईयर परफार्मेस अवार्ड के साथ-साथ एक्स्ट्रा आर्डिनरी सर्विस अवार्ड भी दिया गया। साथ ही सभी 16 विद्यार्थियों को एक प्रशस्तिपत्र, एक स्वर्ण पदक और 11,000 रुपये नकद दिए गए।

chat bot
आपका साथी