इंस्‍पायर अवार्ड के रुपए लेकर भूल गए नन्‍हे साइंटिस्‍ट, सिवान में सरकार की योजना का हुआ गजब हाल

Inspire Award News छात्रों का माडल अपलोड नहीं करने पर 145 एचएम व नोडल शिक्षक से शोकाज 10-10 हजार रुपये 172 छात्र- छात्राओं को मिला था माडल बनाने के लिए इंस्पायर अवार्ड को ले 172 में महज 72 छात्रों ने मानक एप पर अपलोड किया माडल

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 01:08 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 01:08 PM (IST)
इंस्‍पायर अवार्ड के रुपए लेकर भूल गए नन्‍हे साइंटिस्‍ट, सिवान में सरकार की योजना का हुआ गजब हाल
सिवान जिले में इंस्‍पायर अवार्ड का गजब हाल। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

छपरा, जागरण संवाददाता। सारण जिले के सरकारी उच्च विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का विज्ञान में रुचि जगाने के लिए इंस्पायर आवर्ड का आयोजन विज्ञान व प्रौद्यौगिकी मंत्रालय करता है। इसमें सारण जिले के 172 विद्यार्थियों का नवाचार माडल इंस्पायर अवार्ड को ले चयनित हुआ था, जिनका माडल चयन हुआ था, इसे तैयार करने के लिए 10-10 हजार रुपए दिया गया। बच्चों को माडल तैयार कर 25 तक मानक कंपटीशन एप पर अपलोड करना है, लेकिन अब तक 172 छात्रों में से सिर्फ 72 छात्रों ने ही मानक कंपटीशन एप पर अपना माडल एवं प्रेजेटेंशन अपलोड किया है। इंस्पायर अवार्ड को ले विद्यार्थियों का नवाचार माडल मानक प्रतियोगिता एप पर अपलोड नहीं कराने पर सारण जिले के 145 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व नोडल शिक्षक समेत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से शोकाज किया गया है।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा अभियान) राजन कुमार गिरि ने शो काज में कहा है कि यह वरीय पदाधिकारियों के आदेश की अवहेलना है। छात्रों को बार-बार स्मार पत्र भेजने के बाद भी एप पर लोड नहीं करना, कार्य में लापरवाही है। इसको लेकर शो काज पूछते हुए 25 सितंबर तक अनिवार्य रूप से अपलोड करने को निर्देश दिया गया है। सारण जिले में मानक प्रतियोगिता एप पर छात्र-छात्राओं का माडल व प्रजेटेंशन अपलोड करने के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा अभियान) राजन कुमार गिरि ने राजपूत उच्च विद्यालय में शिविर का आयोजन किया है। शिविर में भी विद्यार्थी नहीं पहुंच रहे हैं।

प्रखंड  -      चयनित छात्र  -    एप पर अपलोड करने वाले छात्रों

अमनौर -            14      -            09

बनियापुर -           08      -            05

छपरा नगर/ सदर-   36     -             14

दिघवारा           - 07       -             03

एकमा      -        10        -             00

गडख़ा    -          22        -              04

इसुआपुर -         03         -               01

लहलादपुर -       03          -              00

मकेर         -     05          -               04

मांझी       -       05          -               04

मढ़ौरा      -      22            -              07

मशरक     -     02             -             01

पानापुर     -    05              -            01

परसा       -    04              -            04

रिविलगंज -     02              -             00

सोनपुर    -    15              -              12

chat bot
आपका साथी