कल्याण छात्रावास में पेयजल संकट, छात्रों ने किया सड़क जाम

सुल्तानगंज थाना अन्तर्गत महेंद्रू स्थित राजकीय अम्बेडकर कल्याण छात्रावास में मिनी बोरिंग खराब होने पर हंगामा किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 01:27 AM (IST) Updated:Sat, 13 Mar 2021 01:27 AM (IST)
कल्याण छात्रावास में पेयजल संकट, छात्रों ने किया सड़क जाम
कल्याण छात्रावास में पेयजल संकट, छात्रों ने किया सड़क जाम

पटना सिटी : सुल्तानगंज थाना अन्तर्गत महेंद्रू स्थित राजकीय अम्बेडकर कल्याण छात्रावास में मिनी बोरिग खराब है। दस दिनों से गहराई पेयजल समस्या के विरोध में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे छात्र सड़क पर उतर आए। उन्होंने स्वास्थ्य भवन के समीप सड़क पर बांस-बेंच लगाकर मुख्य मार्ग अशोक राजपथ जाम कर दिया। मुख्य सड़क के संपर्क रास्तों को भी बांस लगा कर छात्रों द्वारा बंद किए जाने से वाहनों का परिचालन बाधित हो गया। यात्री टेंपो व अन्य वाहनों से उतर कर पैदल ही आगे निकले। दोपहिया वाहनों से गलियों का रास्ता पकड़ा। थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर आंदोलन कर रहे छात्रों ने जगह-जगह टायर जला कर कल्याण विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।

विरोध जता रहे छात्र पवन कुमार, विनोद, सन्नी, गोविद, गौरव, रवि आदि ने बताया कि छात्रावास में करीब 350 विद्यार्थी रह रहे हैं। यहां की मिनी बोरिग खराब पड़ी है। पेयजल संकट एक महीना से कायम है। पिछले दस दिनों से यह समस्या गंभीर हो गयी है। छात्रों ने बताया कि नहाने व कपड़ा धोने के लिए गंगा जाना पड़ता है। पीने का पानी गैलन में खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने कल्याण विभाग के पदाधिकारी को मौके पर बुलाने और पेयजल संकट का स्थायी समाधान करने की मांग किया। इधर, थाना की पुलिस छात्रों को समझा कर सड़क जाम हटवाने का प्रयास करती रही।

- थाना के समीप अशोक राजपथ पर पर बांस लगा वाहनों का परिचालन रोका

- छात्रावास की मिनी बोरिग खराब, एक महीने से व्याप्त समस्या दिनों से गहरायी

आश्वासन के बाद हटाया जाम

chat bot
आपका साथी