इंटर स्कूल-कॉलेजों में 21 से 25 तक होगा स्पॉट एडमिशन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर में स्पॉट एडमिशन की अवधि बढ़ा दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 07:55 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 07:55 PM (IST)
इंटर स्कूल-कॉलेजों में 21 से 25 तक होगा स्पॉट एडमिशन
इंटर स्कूल-कॉलेजों में 21 से 25 तक होगा स्पॉट एडमिशन

पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर में स्पॉट एडमिशन की अवधि बढ़ा दी है। अब 21 से 25 सितंबर तक इंटर में स्पॉट एडमिशन होगा। पहले 18 सितंबर तक स्पॉट एडमिशन की अवधि निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद राजधानी के अधिकांश स्कूलों में इंटर में सीटें खाली रह गई हैं। शहर के प्रमुख स्कूलों में तीनों संकायों में अभी भी सीटें खाली हैं। बोर्ड द्वारा नामांकन की अवधि बढ़ाने से सीटें भरने की उम्मीद जग गई है। राजधानी के अधिकांश प्रमुख स्कूलों में सीटें खाली

राजधानी के बांकीपुर ग‌र्ल्स स्कूल में इस वर्ष राज्य में सबसे ज्यादा कटऑफ गया था, लेकिन यहां भी इंटर में सीटें खाली हैं। स्कूल की प्राचार्य मीना कुमारी का कहना है कि स्कूल में वाणिज्य संकाय में 70 सीटें बोर्ड की ओर से आवंटित की गई हैं। उसमें अब तक 63 छात्राओं ने नामांकन लिया है। इस संकाय में 7 सीटें अब भी खाली हैं। स्कूल में कला संकाय में 200 सीटें हैं, जिसमें 184 सीटों पर नामांकन हुआ है। विज्ञान की सभी सीटें भर गई हैं। शास्त्रीनगर बालक हाईस्कूल के प्राचार्य श्रीकांत शर्मा का कहना है कि स्कूल में कुल 620 सीटें हैं। उसमें से अब तक 211 सीटों पर ही नामांकन हो पाया है। शेष सीटें अभी भी खाली हैं। महंत हनुमान शरण हाईस्कूल की प्राचार्य मुसरत जहां का कहना है कि स्कूल की लगभग 30 फीसद सीटें इंटर में खाली हैं। स्कूल में विज्ञान में 256 सीटें है, इनमें 175 नामांकन हुए हैं। कला में भी 256 सीटें हैं, इनमें 150 पर नामांकन हुआ है। वाणिज्य में 120 सीटें हैं, जिनमें से 80 सीटों पर नामांकन हुआ है। स्कूल की प्राचार्य का कहना है कि अभी भी काफी बच्चे नामांकन के लिए स्कूलों में आ रहे हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने छात्रों को नामांकन के लिए एक और अवसर प्रदान कर काफी राहत दी है। प्राचार्य का कहना है कि शनिवार को ही नकटा दियारा से 10 से अधिक बच्चे नामांकन के लिए आए थे, लेकिन समय बीत जाने के कारण नामांकन नहीं ले पाए। अब उनका नामांकन हो जाएगा। बाढ़ एवं कोरोना संकट का प्रभाव

जानकारों का कहना है कि इंटर में नामांकन के दौरान राज्य के कई इलाके में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी थी। कोरोना का संकट भी अभी राज्य में कायम है। ऐसे में बच्चे भी काफी हद तक प्रभावित हुए है।

chat bot
आपका साथी