बिहारः लव मैरिज करने वाले जोड़े ने सुहागरात में खाया जहर, हालत गंभीर; नाते-रिश्तेदार सभी हैरान

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को शादी की पहली रात ही नव दंपती ने जहर खा लिया। युवती जमशेदपुर की रहने वाली है। पति-पत्‍नी को सदर अस्‍पताल पहुंचाया गया। वहां से दोनों को गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 01:48 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 01:55 PM (IST)
बिहारः लव मैरिज करने वाले जोड़े ने सुहागरात में खाया जहर, हालत गंभीर; नाते-रिश्तेदार सभी हैरान
शादी की पहली रात पति-पत्‍नी ने खाया जहर। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोपालगंज, जागरण संवाददाता। शादी का पहला दिन किसी भी नवदंपती के लिए बहुत खुशी वाला होता है।  लेकिन गोपालगंज जिले के मीरगंज में दूल्‍हा-दुल्‍हन ने इसी रात ऐसा कदम उठा लिया कि लोग सकते में आ गए। प्रेम विवाह करने वाले जोड़े ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। हालांकि यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि उन लोगों ने जानबूझकर जहर खाया या अंजाने में। बरहाल जमशेदपुर की रहने वाली दुल्‍हन और गोपालगंज के दूल्‍हे को गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से परिवार के लोग सदमे में हैं। उन्‍हें समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्‍या हो गया। 

जमशेदपुर की युवती ने गोपालगंज में की थी शादी 

बताया जाता है कि जमशेदपुर जिले के सोनारी थाना क्षेत्र की रहने वाली शांति (28) ने गोपालगंज के मीरगंज निवासी मुकेश कुमार सिंह (30) के बीच प्रेम संबंध था। दोनों ने शादी का निर्णय लिया। इसके बाद थावे के मं‍दिर में दोनों की शादी शनिवार को हो गई। रविवार को दोनों को मीरगंज के घर भेज दिया गया। शादी के बाद रविवार को मुकेश के घर में रिसेप्‍शन हुआ। भोजन-भात क बाद स्‍वजन चले गए तो पति-पत्‍नी भी अपने कमरे में चले गए।

रात में खाया था चिकन 

स्‍वजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों ने अपने कमरे में चिकन खाया था। शायद उसी में जहर मिला हुआ था। इसका अहसास परिवार के किसी सदस्‍य को नहीं था। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी तब स्‍वजनों को इसका पता चला। उन्‍हें लेकर सदर अस्‍पताल पहुंचे। वहां इलाज के बाद भी हालत में सुधार होते नहीं देख चिकित्‍सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों बेहोशी की हालत में थे। इस कारण पूछताछ नहीं हो पाई है। परिवार के लोग भी कारण नहीं बता पा रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों तो रात में काफी खुश थे। फिर ऐसा कदम क्‍यों उठाया पता नहीं।  

chat bot
आपका साथी