समाज के पुरोधा थे महाराज अग्रसेन : विधानसभा अध्यक्ष

महाराज अग्रसेन पौराणिक समाजवाद के प्रवर्तक थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 08:25 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 08:25 PM (IST)
समाज के पुरोधा थे महाराज अग्रसेन : विधानसभा अध्यक्ष
समाज के पुरोधा थे महाराज अग्रसेन : विधानसभा अध्यक्ष

पटना सिटी : महाराज अग्रसेन पौराणिक समाजवाद के प्रवर्तक थे। उन्होंने समाज में एकता और सद्भाव का उपदेश दिया। ये बातें मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी की ओर से शहीद भगत सिंह चौक के समीप अशोक राजपथ पर अग्रसेन जयंती का उद्घाटन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को कहीं। उन्होंने मशाल जला और गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महापुरुष बंधनों को तोड़ कर समाज को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। 19 वीं सदी में स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21 वीं सदी में भारत विश्व गुरु बनेगा। यह बात देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिख रहा है। जल्द ही राष्ट्रपति के हाथों बेहतर कार्य करनेवाले विधायकों को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह की अध्यक्षता अध्यक्ष संजीव देवड़ा व संचालन संयोजक राजेश चौधरी ने किया। समारोह को विधायक संजय सरावगी, महापौर सीता साहू, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष महेश जालान, कमल नोपानी, निर्मल झुनझुनवाला, विनोद तोदी समेत अन्य ने संबोधित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने संस्था में बेहतर कार्य के लिए शिव प्रसाद मोदी, विजय मित्तल, चंद्रप्रकाश झुनझुनवाला, रंजन मेढतिया तथा राजेश चौधरी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने श्रीअग्रसेन जी की रसोई के तहत प्रसाद ग्रहण किया।

वहीं अग्रसेन भवन सेवा ट्रस्ट की ओर से चौक स्थित अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। पंडित दिनेश मिश्र की देखरेख में महाराज अग्रसेन की पूजा-अर्चना यजमान बनवारी लाल रूगंटा ने की। ट्रस्ट के अध्यक्ष अमर कुमार अग्रवाल ने अध्यक्षता व संचालन सचिव धर्मचंद सरावगी ने किया। अतिथियों का स्वागत संयोजक विष्णु झुनझुनवाला ने किया। कार्यक्रम में ईश्वर लाल अग्रवाल, मनोज झुनझुनवाला, आदर्श अग्रवाल, डा. त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, शिव प्रसाद मोदी, किशोर शर्मा समेत अन्य थे।

chat bot
आपका साथी