दो-दो शादियां कर चुके देवर की हरकत से मुश्किल में पड़ी है भाभी, जानिए बेगूसराय जिले की घटना

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाने में अपने ससुर के साथ पहुंची एक महिला ने अपने देवर की शिकायत कर दी। महिला ने कहा कि 10 वर्ष पहले पति की मौत हो चुकी है। उसका देवर उसे अक्‍सर परेशान करता है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 08:17 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 11:03 AM (IST)
दो-दो शादियां कर चुके देवर की हरकत से मुश्किल में पड़ी है भाभी, जानिए बेगूसराय जिले की घटना
महिला ने थाने पहुंचकर की देवर की शिकायत। सांकेतिक तस्‍वीर

खोदावंदपुर (बेगूसराय), संवाद सूत्र। बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में एक नशेड़ी ने अपनी विधवा भाभी के साथ दुष्‍कर्म का प्रयास किया। किसी तरह उसकी चंगुल से बची महिला अपने ससुर के साथ थाने पहुंची। देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। बताया कि वह पहले भी इस तरह की हरकत करता रहा है। उसके कारण परिवार के लोग परेशान हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

अक्‍सर करता है छेड़खानी और जोर-जबरदस्‍ती 

पीड़ि‍त महिला ने बताया कि उसके पति का निधन करीब 10 वर्ष पहले हो चुका है। फिलहाल वह ससुर व एक देवर के साथ एक ही मकान में रहती है। उसके देवर की दो-दो शादियां हो चुकी हैं लेकिन एक भी पत्‍नी उसके साथ नहीं रह सकी। उसकी हरकतों की वजह से वे अपने मायके चली गई। देवर नशेड़ी है। अक्‍सर नशा करके आता है। वह उसे बुरी नजरों से देखता है। आए दिन छेड़खानी करता रहता है। लेकिन इस बार उसने हद पार कर दी। उसकी अस्‍मत लूटने का प्रयास किया। महिला के ससुर ने बताया कि पंच के स्‍तर से भी कई बार सुलह का प्रयास किया गया, परंतु वह अपनी आदत से बाज नहीं आता है। घटना के बाबत पूछने पर थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

स्‍नान के दौरान डूब गई महिला

बुधवार की दोपहर बरौनी के फुलवड़िया पंचायत- एक स्थित दुलरुआ धाम पोखर में स्नान करने के दौरान उक्त पंचायत के वार्ड संख्या नौ निवासी संतोष राम की 30 वर्षीय पत्नी डूब गई। महिला के डूबने के छह घंटे बाद भी स्थानीय प्रशासन के द्वारा पानी से निकालने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इधर घटना के संबंध में फुलवड़िया थानाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सीओ को सूचना दे दी गई है। उनके द्वारा एसडीआरएफ की टीम मंगवाने के पश्चात महिला को पानी से निकालने का कार्य किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी